फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook अकाउंट नहीं रहा सेफ, डेटा चोरी होने से बचाना है तो फटाफट अप्लाई कर दें ये 11 सेटिंग्स

Thu, 29 Mar 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Facebook Security
इन दिनों फेसबुक से हो रहे डेटा चोरी को लेकर काफी बवाल चल रहा है। ऐसे में फेसबुक यूजर्स सोच रहे होंगे कि अपने फेसबुक अकाउंट की ऐसी कौन-सी सेटिंग्स चेंज की जाए जिससे वो सिक्योर रहेंगे। इस बात से अगर आप की चिंतित हैं तो जरूर बदल लें ये 11 प्राइवेसी सेटिंग्स..
विज्ञापन

2 of 12
facebook
कभी आपने किसी सिस्टम पर लॉगइन किया हो और लॉगआउट करना भूल गए हों तो आपके अकाउंट का कोई गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। कभी ऐसी कंडीशन आ जाती है तो आप परेशान होने के बजाए फेसबुक पर सेटिंग्स में जा कर 'सिक्योरिटी सेटिंग्स' पर जाएं। उसके बाद वेयर 'यू हैव लॉग्ड इन' पर जा कर 'एंड एक्टिविटी' पर क्लिक करेंगे तो जहां भी आपने लॉगइन कर के भूल गए होंगे वहां से लॉगआउट हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 12
facebook
अपने फेसबुक अकाउंट का के होमपेज पर जा कर दाई तरफ बने आइकन पर क्लिक करें। इसमें आपको 'सी मोर सेटिंग्स' लिखा दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको 'प्राइवेसी सेटिंग्स एंड टूल्स' का ऑप्शन नजर आएगा। इसपर क्लिक करेंगे तो 'हू कैन सी माई फ्यूचर पोस्ट्स' का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक पर आप 'ओन्ली मी' का विकल्प चुन लें।

4 of 12
फेसबुक
फेसबुक आपके पोस्ट को आपके फॉलोअर्स को भी देखने की अनुमति दे देता है। आप इस सेटिंग को भी चेंज करें। ऐसा करने के लिए सेटिंग्स में जा कर 'फॉलोअर्स' का ऑप्शन आएगा। इसके बाद 'हू कैन फॉलो मी' के ऑप्शन पर क्लिक करके 'एव्रीबडी' से 'फ्रेंड्स' कर दें।
विज्ञापन

5 of 12
facebook
जल्द ही अपने फेसबुक अकाउंट के लॉगइन अलर्ट को ऑन कर लें। इससे अगर कोई भी आपके अकाउंट को खोलने की कोशिश करेगा तो आपके पास मेल और एसएमएस आ जाएगा। इसके लिए आप सेटिंग्स पर जा कर 'सिक्योरिटी सेटिंग्स' पर जाएं। फिर ऑगइन अलर्ट को ऑन कर लें।
विज्ञापन

6 of 12
facebook
हमेशा https:// पर जरूर ध्यान दें। केवल उन्हीं ब्राउजर से लॉगइन करें जिनते वेब एड्रेस में https:// जरूर आता हो।
विज्ञापन

7 of 12
facebook
फेसबुक अकाउंट पर जरूर सिक्योरिटी कोड जनरेट करें। ऐसा करने से आपको अपने अकाउंट से जुड़े सभी जानकारी मिलती रहेगी। ये सेटिंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है। अगर इसको एक्टिव करना है तो सेटिंग पर जा कर 'सिक्योरिटी सेटिंग्स' पर जाएं और फिर 'कोड जनरेटर' से एक नंबर मिलता है। इसको 30 सेकेंड के अंदर ही एंटर करना होता है। इससे आपको फायदा होगा क्योंकि अगर कोई भी आपके अकाउंट से लॉगइन करने की कोशिश करेंगा तो आपके मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

8 of 12
facebook
आपके पास अक्सर ढेरों फ्रेंड रिक्वेस्ट आती होंगी। जिनको आप नहीं जानते। कोई-कोई तो बार बार रिक्वेस्ट भेजते हैं। वो हैकर्स हो सकते हैं। ऐसे ही लोगों से बचने के लिए अपनी सेटिंग्स चेंज करें। सेटिंग्स में जा कर 'हू कैन कॉन्टैक्ट मी' में 'हू कैन सेंड यू फ्रेंड रिक्वेस्ट' आएगा। उसमें आपको बस 'एव्रीवन' से 'फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंड्स' कर लें।

9 of 12
फेसबुक
अक्सर आपके पास बेकार के मैसेजेस आते होंगे। आप इन मैसेज के आने पर भी रोक लगा सकते हैं। इसके लिए आप 'हूज मैसेजेस डू आई वॉन्ट फिल्टर्ड इनटू माई इनबॉक्स' पर क्लिक करें। इसमें दो विकल्प आपको नजर आएंगे 'बेसिक' और 'स्ट्रिक्ट', इसके बाद आप अपनी सहूलियत के अनुसार सेटिंग करें।

10 of 12
Facebook ban in Sri Lanka
आपके फ्रेंड्स आपको कई चीजों में टैग करते होंगे। 'टाइमलाइन एंड टैगिंग सेटिंग्स' में जा कर सेटिंग्स चेंज करनी होगी।

11 of 12
facebook love
अपने फेसबुक अकाउंट से अपना ई-मेल एड्रेस हाइड कर लें। इसको भी आप 'हू कैन लुक यू अप यूजिंग द ई-मेल अड्रेसेज यू प्रोवाइडेड?' पर क्लिक कर के 'एव्रीवन' से 'फ्रेंड्स' कर लें।
विज्ञापन

12 of 12
facebook
अगर आपने अपना फोन नंबर फेसबुक पर डाला हुआ है तो वो भी यहां से चोरी हो सकता है। इससे बचने के लिए आप 'हू कैन लुक यू अप यूजिंग द फोन नंबर यू प्रोवाइडेड' पर क्लिक कर 'एव्रीवन' से 'फ्रेंड्स' कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें