मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नखड़ौला गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक घर में आतिशबाजी तैयार करते समय जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस धमाके में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। धमाके में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया है। नखड़ौला के ग्रामीणों के मुताबिक स्थानीय निवासी भगवानदास ऑटो चलाता है। इसके साथ ही शादियों के सीजन में आतिशबाजी भी तैयार करता है। वहीं इस धमाके की गूंज को यादकर अभी भी आस पड़ोस के लोग दहशतजदा हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मलबे के ढेर में तब्दील घर
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि बुधवार को आतिशबाजी बनाने के दौरान हल्की सी चिंगारी उठी और आतिशबाजी के लिए रखे बारूद तक जा पहुंची। इससे बारूद तेज धमाके के साथ फट गया। इस धमाके के साथ ही भगवानदास का पूरा मकान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
3 of 8
धमाके बाद बाहर का हाल
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मकान मालिक भगवान दास (47), उसका बेटा मनीष (21), तनुज (9) व बेटी छवि (11) समेत दिल्ली निवासी साढ़ू सुभाष (50) व उसका साथी विष्णु (32) गंभीर रूप से झुलस गए।
4 of 8
धमाके के बाद आसपास के घरों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को तत्काल सेक्टर-90 स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। बाद में सभी को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 8
धमाके के बाद दहशत में आसपास के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्फोट के बाद घटना स्थल के चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने पहुंचकर राहत व बचाव का काम शुरू किया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गई लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि राहत व बचाव कार्य कहां से शुरू करें।
विज्ञापन
6 of 8
धमाके में घर की छत उड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि पांच किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनी गई। इससे आस-पास के कुछ घरों में भी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
7 of 8
घर मलबे के ढेर में तब्दील
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद भगवान दास की पत्नी भागीरथी देवी बदहवास हालत में है। भगवान दास की बेटी भावना का कहना है कि विस्फोट की वजह घर में रखा हुआ सिलेंडर है। उसका कहना है कि सिलेंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ है।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने मलबे में दबी चीजों को इकट्ठा किया है। इसके साथ ही मौके से सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सिविल डिफेंस टीम के सूर्यदेव के मुताबिक विस्फोट किस चीज का है, इस बारे में अंतिम रूप से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।