india pakistan love
- फोटो : अमर उजाला
एक पाकिस्तानी युवक गुलजार को दिल्ली की लड़की से प्रेम हो गया और दोनों ने विवाह कर लिया। लड़की के पिता ने उस पर दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा है, लेकिन साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर वाजपेयी ने युवक को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका पर जिरह में अधिवक्ता अनीस मोहम्मद ने कहा कि उनके मुव्वकिल ने बालिग लड़की से उसकी सहमति से प्रेम विवाह किया था।