कमलेश वाल्मीकि के घर का वो कमरा जहां पड़ी था उनका शव
- फोटो : अमर उजाला
ससुराल से आने के बाद तीन दिन से घर से नहीं निकले थे सांसद
बुलंदशहर लोकसभा सीट से वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी से सांसद चुने गए कमलेश वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि खुर्जा नगर के मोहल्ला बुर्ज उस्मान ईदगाह मार्ग निवासी पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि (54) सुपुत्र गुरुप्रसाद अपनी पत्नी सविता और 18 वर्षीय इकलौते पुत्र वासू के साथ रहते थे। गत शनिवार को वह अपनी पत्नी व पुत्र को हापुड़ जनपद के पिलखुवा स्थित ससुराल में छोड़ने गए थे। वहां से शाम को वापस खुर्जा स्थित घर लौट आए। देर रात करीब साढ़े दस बजे वह घर के दोनों मुख्य द्वार बंद कर अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार के बाद सोमवार को भी वह घर से बाहर नहीं निकले।