फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के शादीशुदा प्रेमी ने एक-एक कर घोंटा था दोनों बहनों का गला

विज्ञापन
1 of 5
कल्याणपुरी पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पूर्व दो बहनों की हत्या कर राजधानी में सनसनी फैलाने वाले हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में बड़ी बहन पूनम के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खिचड़ीपुर निवासी ताहिर (28) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो पहले से शादीशुदा ताहिर पूनम से दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं थी। वहीं बृहस्पतिवार को ताहिर ने पूनम को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

बहन के शादीशुदा प्रेमी ने एक-एक कर घोंटा था दोनों बहनों का गला

2 of 5
शुक्रवार सुबह उसी संबंध में वह पूनम से बात करने पहुंचा था। इसी बीच उसका पूनम से विवाद हो गया। गुस्से में उसने पहले पूनम की  गला घोंटकर, बाद विरोध करने पर छोटी बहन स्वाति की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त भैरों सिंह गुर्जर ने बताया शुक्रवार सुबह खिचड़ीपुर 7ए पेपसी वाली गली में पूनम (20) और उसकी छोटी बहन स्वाति (12) की लाश घर में मिली थी। छानबीन में पता चला कि पूनम का पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, जबकि मां भी किसी फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन

बहन के शादीशुदा प्रेमी ने एक-एक कर घोंटा था दोनों बहनों का गला

3 of 5
उनके जाने के बाद अक्सर पड़ोस में रहने वाला एक ऑटो चालक ताहिर पूनम से मिलने उसके घर आता था। उनके जाने के बाद अक्सर पड़ोस में रहने वाला एक ऑटो चालक ताहिर पूनम से मिलने उसके घर आता था। दोनों के बीच दोस्ती भी थी। पुलिस ने इसी आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी। टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने ताहिर को दबोच लिया। ताहिर ने खुलासा किया कि ऑटो में आने-जाने के दौरान ही उसकी पूनम से दोस्ती हुई थी। ताहिर ने उसका नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी थी।

बहन के शादीशुदा प्रेमी ने एक-एक कर घोंटा था दोनों बहनों का गला

4 of 5
पहले से शादीशुदा ताहिर उससे लंबी बातचीत करने लगा। पिछले कुछ दिनों से वह पूनम से शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन पूनम शादी के लिए तैयार नहीं थी। उसने ताहिर को नजरअंदाज भी करना शुरू कर दिया था।  बृहस्पतिवार को ताहिर ने उसे एक युवके साथ देख लिया था। शुक्रवार इसी संबंध में वह पूनम से बातचीत करने पहुंचा था। लेकिन उसने दोनों बहनों की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पूनम के माता-पिता के जाने के बाद ताहिर पूनम के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के शादीशुदा प्रेमी ने एक-एक कर घोंटा था दोनों बहनों का गला

5 of 5
उस समय पूनम की छोटी बहन सो रही थी। ताहिर ने पूनम से बातचीत शुरू की। लेकिन दोनों के बीच बहस होने लगी। गुस्से में आकर ताहिर ने पूनम का गला घोंट दिया। उसी दौरान स्वाति भी जग गई। वह अपनी बहन को बचाने पहुंची। पूनम को मौत के घाट उतारने के बाद ताहिर ने स्वाति की भी हत्या कर दी। बाद में बाहर से कुंडी लगाकर वहां से चला गया। करीब 10.15 बजे पूनम की जानकार डिंपल जब घर पहुंची तो उसने दोनों बहनों की लाश कमरे में पड़ी देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें