rain in delhi
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आईटीओ, आश्रम, आनंद विहार, लक्ष्मीनगर चुंगी, लाजपतनगर, कालिंदी कुंज, महामाया फ्लाईओवर, चिल्ला बॉर्डर समेत बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हुआ। पीक ऑवर्स शुरू होते-होते दिल्ली थम-सी गयी। ज्यादातर सड़कों पर वाहन रेंगने पर मजबूर थे। आईटीओ, जखीरा से करोल बाग, लाजपत नगर, आईएसबीटी, कमला मार्किंट से दिल्ली गेट, मथुरा रोड़, नई दिल्ली इलाका, आश्रम, धोला कुआं आदि क्षेत्रों में भारी जाम रहा।