violet line metro
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पहली ट्रेन में सांसद, विधायक, भाजपाइयों और मीडियाकर्मियों के अलावा कुछ खास लोग ही यात्रा करेंगे। आम जनता के लिए मेट्रो सेवा शाम पांच बजे से शुरू की जाएगी। राजा नाहर सिंह स्टेशन को उद्घाटन समारोह के लिए सजाया गया है। राजा नाहर सिंह स्टेशन और संत सूरदास सीही स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं। ट्रेनों की समय सारणी और आवर्तन (फ्रिक्वेंसी) जांच के लिए रविवार को पूरे दिन मेट्रो का संचालन किया गया।