फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्कॉट्स मुजेसर-बल्लभगढ़ मेट्रो सेक्शन के उद्घाटन से पहले विधायक ने किया हवन, पीएम आज देंगे सौगात

Mon, 19 Nov 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ मेट्रो के शुभारंभ से पहले आज राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर विधायक मूलचंद शर्मा ने हवन किया। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम से रिमोट के माध्यम से करेंगे बल्लभगढ़ मेट्रो का शुभ आरंभ। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीद राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ और संत सूरदास का ऐतिहासिक गांव सीही आज मेट्रो नेटवर्क के जरिए देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर गुुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बटन दबा राजा नाहर सिंह स्टेशन से पहली ट्रेन को हरा सिग्नल देकर कश्मीरी गेट स्टेशन दिल्ली को रवाना करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पहली ट्रेन में सांसद, विधायक, भाजपाइयों और मीडियाकर्मियों के अलावा कुछ खास लोग ही यात्रा करेंगे। आम जनता के लिए मेट्रो सेवा शाम पांच बजे से शुरू की जाएगी। राजा नाहर सिंह स्टेशन को उद्घाटन समारोह के लिए सजाया गया है। राजा नाहर सिंह स्टेशन और संत सूरदास सीही स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं। ट्रेनों की समय सारणी और आवर्तन (फ्रिक्वेंसी) जांच के लिए रविवार को पूरे दिन मेट्रो का संचालन किया गया।
विज्ञापन

3 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी गेट की ओर से आने वाली ट्रेन को एस्कॉर्ट्स मुजेसर स्टेशन पर खाली करने के बाद राजा नाहर सिंह स्टेशन तक खाली चलाया जाता रहा। यहां ट्रेन को लाइन बदल कर कश्मीरी गेट लाइन पर शंटिंग कराने के बाद वापस भेजा जाता रहा। डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार, वायलेट सेक्शन पर स्थित इन दोनों स्टेशनों पर पीक समय में प्रति 6:48 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी। प्रवक्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीन सिग्नल का बटन दबा कर रूट का उद्घाटन करेंगे और शाम पांच बजे से आम जनता यात्रा कर सकेगी।  

4 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
फूलों से सजा स्टेशन परिसर, हवन से होगा शुभारंभ  
प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर को गुरुग्राम से एस्कॉर्ट्स मुजेसर-नाहर सिंह (बल्लभगढ़) मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे लेकिन इससे विधायक मूलचंद शर्मा सुबह नौ बजे स्टेशन परिसर में हवन पूजन करेंगे। हवन पूजन के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले के हरदीप सिंह पुरी मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद होंगे। साढ़े ग्यारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लाइव होगा। इससे पहले दोनों केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा जनसभा को संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन

5 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के ग्रीन सिग्नल लाइव दिखाने को एनआईसी टीम तैयार
प्रधानमंत्री गुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बटन दबा कर मेट्रो को ग्रीन सिग्नल देकर रवाना करेंगे। उधर, प्रधानमंत्री बटन दबाएंगे तो प्लेटफार्म पर लगे स्मार्ट टीवी में मेट्रो पायलट को दिखेगा और वह ट्रेन चलाएगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेट्रो ट्रेन को रवाना होते हुए देखेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और रिमोट बटन की कनेक्टिविटी के लिए रविवार को नेशनल इन्फॉमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) टीम जुटी रही। जिला सूचना अधिकारी एलएन मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम और वीडियो कॉन्फेंसिंग को दिखाने के लिए स्टेशन परिसर में बड़ा एलसीडी स्क्रीन लगाया गया है। प्लेटफार्म पर दो आईपी टीवी और दो एचडी वीडियो कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
134 खंभों पर टिका है 3.2 किलोमीटर लंबा ट्रैक
एस्कॉर्ट्स मुजेसर से राजा नाहर सिंह स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक की औसत ऊंचाई 14 मीटर हैं। 3.2 किलोमीटर लंबा यह ट्रैक 134 पिलर और 224 यू गर्डर पर टिका है। ट्रैक में वाटर प्रूफिंग, रस्ट प्रूफिंग और एंटी क्रैक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ट्रैक का जीवनकाल 120 साल का होगा। प्रोजेक्ट की लागत 660 करोड़ रुपये आई है।
विज्ञापन

7 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
दो साल देरी से शुरू हुआ ट्रैक
सितंबर 2015 में बदरपुर-एस्कॉर्ट्स मुजेसर रूट चालू होने के बाद डीएमआरसी ने 3.2 किलोमीटर के इस विस्तार के लिए अक्तूबर 2016 की समय सीमा तय की थी। बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के के लिए और रास्ते में पिलर खड़ा करने के लिए जगह मिलने में देरी होने के कारण प्रोजेक्ट को 2017 की पहली तिमाही तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया, जमीन मिलने, हुडा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट्स भी आड़े आए जिससे प्रोजेक्ट लंबित होता गया। अंतत: 19 अक्तूबर को इसे आम जनता को समर्पित किया जा रहा है।

8 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की आवाजाही दिन भर लगी रही
राजा नाहर सिंह स्टेशन पर उद्घाटन समारोह की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए इसके लिए अधिकारियों की आवाजाही दिन भर लगी रही। नगर निगम संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन, एसडीएम राजेश कुमार तो दिन भर मौके पर मौजूद रहे। मंडलायुक्त जी अनुपमा, उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी भी तैयारियों की व्यवस्था देखने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन

9 of 9
violet line metro - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर तक चलने लगेंगी लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां
राजा नाहर सिंह स्टेशन तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे पार कर बनाए गए फुट ओवर ब्रिज में लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां अभी चालू नहीं हो सकी हैं। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार, दिसंबर 2018 में यह दोनों चालू कर दी जाएंगी। स्टेशन से बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज भी दिसंबर में चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें