फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर पत्नी की बेरोजगार पति ने की बेरहमी से हत्या, दहला देने वाला है हत्या का कारण

Thu, 11 Jan 2018 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
मृत रिचा व शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 सेक्टर निवासी बेरोजगार युवक ने इंजीनियर पत्नी पर चाकू और कपड़े धोने में इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी की थपकी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला का ससुर उसे लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अगर पिता ने मान ली होती इंजीनियर बेटी की वो बात तो न होती रिचा की इतनी दर्दनाक मौत
विज्ञापन

2 of 5
मृत रिचा - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से एटा के रहने वाले शैलेंद्र सिसोदिया सपरिवार बीटा-1 सेक्टर में रहते हैं। उन्होंने करीब दो वर्ष पहले बेटी रिचा की शादी अल्फा-2 सेक्टर निवासी रघुराज सिंह सिसोदिया के बेटे कुलदीप राघव से की थी। रिचा एक कंपनी में इंजीनियर थी। वहीं मूलरूप से बुलंदशहर निवासी कुलदीप ने नोएडा के सेक्टर-62 स्थित जेएसएस कॉलेज से 2011 में बीटेक पास किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
इसी घर में हुई रिचा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि कुलदीप पढ़ने में काफी होशियार था। हालांकि बीते छह साल से वह बेरोजगार था। परिजनों के मुताबिक वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटा था। बीते कुछ दिनों से वह पिता के साथ किराने की दुकान पर बैठने लगा था।

4 of 5
मृत रिचा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे कुलदीप व उसकी पत्नी रिचा घर पर थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुलदीप रिचा के सिर पर चाकू और थपकी से वार कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब कुलदीप के पिता घर पहुंचे तो उन्होंने बाथरूम में रिचा को देखा। वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत रिचा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की तलाश में लगी हैं टीमें: धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - बृजेश वर्मा, कासना कोतवाली प्रभारी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें