दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को मर्यादाएं टूटीं। भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने ‘आप’ विधायक अल्का लांबा को रात भर घूमने वाली कह दिया तो अल्का लांबा समेत तमाम विधायक ओपी शर्मा के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
2 of 12
इसी बीच अल्का लांबा ने ओपी शर्मा पर हाथ चलाया। हालांकि चोट नहीं पहुंची। मामले में विस अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भावनात्मक टिप्पणी देने के साथ ही ओपी शर्मा को मंगलवार को बची हुई कार्यवाही और अगली एक दिन की बैठक के लिए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
3 of 12
महिला के अपमान का हवाला देकर सत्तापक्ष की आधा दर्जन महिला विधायकों ने अध्यक्ष की कुर्सी के सामने वेल (औसंदी) में बैठकर, नारेबाजी की और नारे लिखे कागज के साथ प्रदर्शन किया।
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
4 of 12
सत्तापक्ष के सभी विधायकों ने एकसुर में कहा कि 62 वर्षीय ओपी शर्मा का आचरण गलत है। महिला का अपमान किया है, इन्हें शीतकालीन सत्र की सभी बैठकों से निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
5 of 12
कुछ ने बर्खास्त करने की मांग भी रखी। विस अध्यक्ष रामनिवास गोयल सत्तापक्ष की तरफ से एक संशोधन विधेयक पर चर्चा और दो संशोधन विधेयक पेश किए जाने की कार्यवाही के बावजूद व्यवधान पर असहाय नजर आए।
विज्ञापन
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
6 of 12
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मामला आचरण समिति को सौंपा जाए। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सत्तापक्ष के विधायक ओपी शर्मा को उकसाते हैं। ओपी शर्मा की टिप्पणी के बाद विस के अंदर सत्तापक्ष सदस्यों ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
7 of 12
गुप्ता ने कहा कि अगर किसी शब्द से ठेस पहुंची है तो माफी मांगते हैं लेकिन सत्तापक्ष सदस्यों के व्यवहार के लिए सदस्या या उपमुख्यमंत्री भी माफी मांगे।
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
8 of 12
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले कार्यकाल में जब हम गए तो नाइट शेल्टर का काम सुरक्षा कंपनी को सौंप दिया। समाज के काम को धंधा बनाया। इसी दौरान अल्का लांबा ने कुछ कहा और ओपी शर्मा ने टिप्पणी कर दी।
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
9 of 12
करीब पौने दो घंटे हंगामे, दो बार सदन स्थगित करने के बाद तीसरी बार 5:45 बजे अगली बैठक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इससे थोड़ी पहले नेता प्रतिपक्ष और विधायक जगदीश प्रधान ने वॉकआउट किया।
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
10 of 12
जो शब्द ओपी शर्मा ने कहे, दोहराऊं तो सिर झुकता है। फिर भी मैं खड़े होकर शब्द दोहरा रहा हूं, एक महिला सदस्य को रातभर घूमने वाली कहा। भारत के इतिहास में इतना अपमानजनक शब्द एक चुने गए प्रतिनिधि के लिए नहीं कहा गया होगा।
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
11 of 12
ये डूसू की अध्यक्ष रही हैं। ओपी शर्मा ने पहले भी मर्यादा तोड़ी है, मैंने बर्दाश्त किया है। जब आज ओपी शर्मा ने ये शब्द इस्तेमाल किया, तो मेरा भी मन हो रहा था कि कुछ कर दूं।
शर्मसार दिल्ली विधानसभा, टूटी मर्यादा, अश्लीलता से हाथापाई तक
12 of 12
मनीष सिसोदिया बोले अगर हम सदन में ऐसे लड़ेंगे तो यह दिल्ली के साथ धोखा है। सदन में जो हुआ दुखद है। एक महिला साथी को बार-बार अमर्यादित शब्द कहकर भाजपा सदस्य ने मर्यादा तोड़ी है। हमें निजी पहलू को नहीं देखना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष सदस्य को समझाएं कि सदन या बाहर मर्यादा रखें। स्वयं सदस्य माफी मांगे तो अच्छा नहीं तो नेता प्रतिपक्ष सदन से माफी मांगे।