दिल्ली में ईद-उल-फितर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मसजिदों व ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और अमन-चैन की की दुआ मांगी। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए गले लगाया। इस दौरान दूसरे धर्म के लोग भी ईद की बधाई देते नजर आए। ( फोटो - लाल सिंह व हिंमांशु सोनी/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 6
eid 2018
- फोटो : हिमांशु सोनी
मसजिदों व ईदगाह में लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। जामा मसजिद, फतेहपुरी मसजिद, ईदगाह और अन्य मसजिदों व खुले स्थान में नमाज पढ़ने के बाद रोजेदारों ने गरीबों को दान दिया गया। रोजेदारों से गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
3 of 6
eid 2018
- फोटो : हिमांशु सोनी
नए-नए कपड़ों में सजे-धजे हजारों लोग मसजिदों व ईदगाह में जुटे। ऐतिहासिक जामा मसजिद खासकर आकर्षण का केंद्र रही। ईद के दिन बाजारों में भी काफी रौनक रही।
4 of 6
eid 2018
- फोटो : लाल सिंह
हर तरफ लोग कपड़े, बर्तन और फल खरीदते नजर आए। सेवइयां, फिरनी, बिरयानी, कबाब और अन्य कई व्यंजन ईद के अवसर पर खास तौर पर तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
eid 2018
- फोटो : हिमांशु सोनी
इस अवसर पर बच्चों को बड़ों से ईदी मिली। दिल्ली पुलिस ने विभिन्न स्थानों, खासकर मसजिदों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
नोएडा में भी मे ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने जगह-जगह ईदगाहों में पहुंचकर ईद की नमाज अता कर मुल्क में अमन-शांति व तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।