फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा के रंगों में डूबी राजधानीः पीएम, राष्ट्रपति, सोनिया से लेकर केजरीवाल ने तीर चलाकर किया रावण वध

Wed, 09 Oct 2019 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 20
dussehra - फोटो : अमर उजाला
राजधानी मंगलवार को दशहरा उत्सव के रंग में डूबी रही। लाल किले से लेकर दिल्ली के सभी इलाकों में इस दौरान विशेष मेलों का आयोजन किया गया। इनमें भीड़ भी जबरदस्त उमड़ी। पिछले नौ दिन से चल रहीं रामलीलाओं में श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध कर दिया। आगे तस्वीरों में देखिए कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल और सोनिया गांधी व पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह तक ने रावण दहन किया...
विज्ञापन

2 of 20
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका स्थित रामलीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर चलाकर 107 फीट के रावण के पुतले का दहन किया। द्वारका रामलीला कमेटी में रावण का दहन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी बेटी हमारी लक्ष्मी है। इस दिवाली पर हमें सामूहिक कार्यक्रम करके उन बेटियों को सम्मानित करना चाहिए, जिन्होंने अपने जीवन में कुछ हासिल किया है। जो दूसरों को प्रेरणा दे सकती हैं। इस दिवाली यही हमारा लक्ष्मी पूजन होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 20
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने तीर चलाकर किया रावण वध
लाल किला मैदान पर नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मंचन में श्रीराम का तीर लगने के बाद रावण धरती पर आ गिरा। श्रीराम ने लक्ष्मण को उससे शिक्षा लेने भेजा। लंकापति दशानन ने कहा कि मैं समुद्र के पानी को मीठा बनाना चाहता था।

4 of 20
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने भी रावण दहन किया - फोटो : अमर उजाला
स्वर्ग तक सीढ़ी बनाना चाहता था। धरती से सोने का अनाज उगाना चाहता था, लेकिन शुभ कार्य में कभी देरी नहीं करनी चाहिए। मैंने आलस्य के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया। अहंकार में मेरी बुद्घि भ्रष्ट हुई। मैं जिसे अपना गौरव समझ रहा था, वो वास्तव में मेरा अहंकार था। इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि मेरा खुद का भ्राता युद्घ में विरोधी का सहयोगी बना। इसी कारण मैं आज मृत्युशैया पर हूं।
विज्ञापन

5 of 20
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी तीर चलाकर रावण का दहन किया - फोटो : अमर उजाला
अंतिम क्षणों में रावण के मुख पर ‘हे राम’ ही था। इसके बाद हर ओर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगने लगे। इस लीला में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि इस बार प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संदेश देने के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ चौथे पुतले का भी दहन किया गया।
विज्ञापन

6 of 20
- फोटो : अमर उजाला
इंद्रप्रस्थ स्थित श्री रामलीला कमेटी के मंचन में रावण दहन से पहले दर्शकों को पर्यावरण की रक्षा का पाठ पढ़ाया गया। यहां कचरे से निर्मित चौथे पुतले को फूंका गया। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, जिसकी गूंज आसपास के इलाकों तक पहुंची।
विज्ञापन

7 of 20
- फोटो : अमर उजाला
श्री द्वारका रामलीला कमेटी की ओर से मंच को अयोध्या के राम मंदिर का रूप दिया गया था। रामलीला के सभी प्रवेश द्वार इंडिया गेट के रूप में थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने पीएम की अगवानी की। मंच पर पीएम को गदा देकर सम्मानित किया गया।

8 of 20
- फोटो : अमर उजाला
दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और वीर हनुमान का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा भी मंच पर रहे। लाल किला स्थित माधव दास पार्क में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे। उन्होंने वायु और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

9 of 20
- फोटो : अमर उजाला
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां की उपासना करने वाला यह देश हर मां-बेटी का सम्मान करे। उनकी गरिमा बनाए रखने का संकल्प हमारी जिम्मेदारी बनती है। हमारे यहां महापुरुष पैदा होते हैं।

10 of 20
- फोटो : अमर उजाला
शुरू में उन्हें संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन बाद में वे संत हो जाते हैं। इस देश के किसी न किसी कोने में हर रोज उत्सव मनाया जाता है। उत्सव हमें जोड़ते हैं और उमंग भरते हैं। देश के लोगों को इसकी भलाई के लिए कोई एक संकल्प जरूर लेना चाहिए।

11 of 20
- फोटो : अमर उजाला
यह बिजली-पानी बचाने का हो सकता है। जूठा खाना नहीं छोड़ने का भी हो सकता है। प्लास्टिकमुक्त भारत बनाने का भी हो सकता है। देश की संपत्ति बचाने का भी हो सकता है।

12 of 20
- फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीराम ने श्रीलंका तक जाने के लिए बांध बना दिया। हमें भी गली-मुहल्ले, गांव-गली में प्लास्टिकमुक्त भारत के लिए सामूहिक अभियान चलाने की जरूरत है।

13 of 20
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय परंपरा में रोबोट पैदा नहीं होते
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय परंपरा में रोबोट पैदा नहीं होते। यहां जीते-जागते इंसान पैदा होते हैं। हमारे भीतर की दया-भावना लगातार ऊर्जा देने का काम करती है।

14 of 20
- फोटो : अमर उजाला
देश में उत्सव ही संस्कार, शिक्षा और सामूहिक जीवन का प्रशिक्षण देते हैं। कला, साधना ने उत्सवों को जीवंत किया, तभी हमारे यहां रोबोट नहीं मानव पैदा होते हैं। बुराइयों को खत्म करने वाले महापुरुष जन्म लेते हैं।

15 of 20
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल को गदा देकर किया गया सम्मानित।

16 of 20
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्पक विमान में बैठे नजर आए।

17 of 20
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी इस मौके पर स्टेज पर थीं।

18 of 20
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण सीता के किरदार निभा रहे लोगों की आरती की।

19 of 20
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने रावण दहन से पहले देखी रामलीला।
विज्ञापन

20 of 20
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी को भेंट की गई उनकी पेंटिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें