फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, तो बेटियों की ईंट से कूच-कूच कर दी हत्या 

Wed, 09 Aug 2017 02:40 PM IST
पवन कुमार सेठी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
न्यू पालम विहार में कलयुगी पिता ने अपनी दो बेटियों के सिर में ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक बताई जा रही है। इसे लेकर पति-पत्नी में काफी लंबे समय से विवाद था। हालांकि उसकी पत्नी को गुरुग्राम आए हुए करीब एक महीना ही बीता था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मुकेश पत्थरों की घिसाई करता था। वह गुरुग्राम में काफी समय से रह रहा था। शादी के बाद कुछ समय तक पत्नी उसके साथ रही। मुकेश को काम के सिलसिले में बार-बार जगह बदलनी पड़ती थी। ऐसे में मुकेश ने पत्नी व बच्चों को दिल्ली के जहांगीरपुरी में उसके पिता के पास छोड़ रखा था। वह करीब एक महीने पहले ही गुरुग्राम आई थी। यहां उसका अक्सर पति से झगड़ा होता था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश को शक था कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इसको लेकर कई बार पहले भी पति-पत्नी में विवाद हो चुका था। नौबत मारपीट तक भी पहुंची थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल पिछले आठ दिन से दोनों में मारपीट हो रही थी। पति अक्सर आरोप लगाता था कि दोनों बच्चियां उसकी नहीं हैं। ऐसे में उसने बच्चियों पर गुस्सा उतारा। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। इस दौरान उसने दोनों बच्चियों को भी पीटना शुरू किया। इन्हें बचाने के लिए मां आई तो खफा होकर उसने डंडा लेकर उसे भी पीटना शुरू कर दिया।  आरोप है कि इसके बाद उसने क्लेश खत्म करने की बात कहकर बच्चियों के सिर पर ईंट से वार किए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने गुनाह कबूलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बजघेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमसूद्दीन का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था तो उसने बच्चियों पर गुस्सा क्यों उतारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें