फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जिग्नेश मेवाणी की 'हुंकार' थी इतनी जबरदस्त की PM के आवास पर रही कड़ी सुरक्षा

Wed, 10 Jan 2018 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
विधायक जिग्नेश मेवाणी की हुंकार रैली को देखते हुए नई दिल्ली जिला पूरे दिन छावनी में तब्दील रहा। विजय चौक के अलावा प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर विशेष सुरक्षा रही।
विज्ञापन

2 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
हालांकि पुलिस की आशंका के मुताबिक, लोग रैली में नहीं पहुंचे, न ही किसी तरह की कोई परेशानी हुई। पुलिस ने हुुंकार रैली को अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद रैली संसद मार्ग पर हुई।
 
विज्ञापन

3 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
पुलिस ने इनको आगे नहीं बढ़ने दिया। रैली केचलते कई मार्गों पर कई घंटे जाम की स्थिति रही। अशोक रोड, संसद मार्ग, रफी मार्ग समेत कई मार्गों पर जाम की स्थिति रही।
 

4 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका थी कि रैली में काफी संख्या में लोग व छात्र आ सकते हैं। ये प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृहमंत्री आवास और विजय चौक पर जा सकते हैं और बवाल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
इसके चलते  नई दिल्ली जिले को मंगलवार सुबह ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। पूरे दिल्ली के थानाध्यक्ष व एसीपी को बुला लिया गया। प्रधानमंत्री आवास के चारों तरफ पुलिसकर्मी सुबह से ही तैनात रहे।
विज्ञापन

6 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर भी विशेष सुरक्षा रही। विजय चौक समेत कई वीआईपी जगहों भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा नई दिल्ली आने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी गई।
विज्ञापन

7 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
चेकिंग के बाद ही लोगों को आने दिया गया। जिले में सुरक्षा के लिए तीन से चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए । दोपहर में हुंकार रैली के लिए  लोग संसद मार्ग पहुंचना शुरू हो गए। यहां रैली निकालकर संसद की तरफ बढ़ने लगे।
विज्ञापन

8 of 8
hunkar rally - फोटो : himanshu soni
हालांकि, पुलिस ने इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद रैली जंतर-मंतर पर हुई। हालांकि पुलिस को रैली में शामिल लोगों को संभालने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें