फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण अस्पताल बना स्वीमिंग पूल, डॉक्टर और मरीज कमरे छोड़ भागे

Fri, 13 Jul 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
rain in delhi
कनॉट प्लेस स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, केंद्र सरकार का सबसे पुराना और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस अस्पताल है। करीब 100 साल पुराने इस अस्पताल को शुक्रवार शाम करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने स्वीमिंग पूल बना डाला। डॉक्टरों से लेकर मरीज तक अपने-अपने कमरे छोड़कर भाग खड़े हुए। आलम यह था कि अस्पताल के दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष कक्ष भी पानी से लबालब भर गया, जिसके बाद मरीजों को छोड़ विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश मेहरा को ड्रेनेज साफ करना पड़ा।
       
विज्ञापन

2 of 6
rain in delhi
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में लंबे समय से ड्रेनेज की दिक्कत है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। कुछ ही दिन पहले दंत रोग विभाग में शेड बनाया था, लेकिन बारिश में अचानक से शेड जमीन पर आ गिरा। हालांकि इस घटना में वहां मौजूद मरीज बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

3 of 6
rain in delhi
अस्पताल का आधा हिस्सा पानी से लबालब
मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही अस्पताल का दिखाई देने वाला आधा हिस्सा बारिश के पानी से लबालब भर गया। यहां खडे़ दोपहिया वाहन भी पानी के दबाव के चलते जमीन पर गिर गए। वहीं आंख, दंत, प्रसूति, बाल रोग आदि विभागों के डॉक्टरों को अपने कक्ष छोड़कर जाना पड़ा। बारिश और लापरवाही के रूप में आई इस मुसीबत से बचने के लिए मरीजों ने भी इलाज छोड़ भागना ही ठीक समझा, जिसके बाद मरीज पानी से बचते दिखाई दिए।

4 of 6
rain in delhi
अस्पताल के निदेशक डॉ राजीव गर्ग ने बारिश के बाद जलभराव का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वार्ड में पानी नहीं घुसा था। लेकिन अस्पताल परिसर में कुछ स्थानों पर पानी भरा गया था। जिसकी निकासी का काम शुरू कर दिया है। आरडीए अध्यक्ष डॉ विवेक चौकसे ने बताया कि जलभराव से मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हुई। उस वक्त ओपीडी में कोई मरीज नहीं था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन

5 of 6
rain in delhi
इन अस्पतालों में भी बारिश से मची अफरा-तफरी
देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में भी कई जगह जलभराव की परेशानी देखने को मिली। बारिश के चलते डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लोकनायक, जीटीबी, भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भी पानी भर गया। इसके कारण मरीजों और वहां मौजूद डॉक्टरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain in delhi
बारिश की वजह से सफदरजंग अस्पताल में भी कई जगह छत से पानी टपकने की जानकारी मिली। सूत्रों की मानें तो ज्यादातर अस्पतालों की पोल इस बारिश में खुल चुकी है। इन अस्पतालों में मानसून आने से पहले ड्रेनेज की सफाई को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें