दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का स्टडी टूर ज्ञानोदय एक्सप्रेस 11 दिनों के नॉर्थ-ईस्ट के भ्रमण के बाद सोमवार देर शाम राजधानी पहुंच गई। (सभी तस्वीरें: जी पॉल/अमर उजाला)
विज्ञापन
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
2 of 10
लगभग 850 छात्रों के दल ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्कम समेत त्रिपुरा का दौरा किया।
विज्ञापन
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
3 of 10
नॉर्थ-ईस्ट के टूर में छात्रों ने गांवों, मंदिर, ऐतिहासिक स्थल, वेशभूषा, खान-पान संग संस्कृति को जाना व समझा।
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
4 of 10
ज्ञानोदय एक्सप्रेस सोमवार देर शाम सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंची। कुलपति प्रो. दिनेश सिंह स्टडी टूर के छात्रों का स्वागत करने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
5 of 10
छात्रों को गरमाहट से स्वागत करने के साथ-साथ कुलपति बच्चों के बीच बच्चे बन गए और सेल्फी लेने में बिजी रहे।
विज्ञापन
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
6 of 10
छात्रों ने कुलपति को बताया कि इस नॉर्थ-ईस्ट के टूर के बाद उनकी सारी भ्रांतियां दूर हो गई हैं। महज खानपान व संस्कृति की विभिन्नता के चलते ही दूरियां हैं।
विज्ञापन
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
7 of 10
जबकि वहां के लोगों ने इन ग्यारह दिनों में कभी अजनबी महसूस नहीं होने दिया। छात्रों ने कुलपति को वे गिफ्ट भी दिखाए, जोकि घर वापसी के दौरान नॉर्थ-ईस्ट के लोगों ने उन्हें यादगार के रूप में दिए थे।
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
8 of 10
इसके बाद छात्रों को छोटे व बड़े ग्रुप में अलग-अलग जगह भेजा गया। इस दौरान छात्रों ने तेजपुर व त्रिपुरा यूनिवर्सिटी का दौरा भी किया और किस प्रकार से पढ़ाई करवायी जाती है, जाना व समझा।
PICS: जब डीयू के कुलपति पर चढ़ा सेल्फी का सुरूर
9 of 10
ज्ञानोदय कमेटी के मैंबर सेक्रेटरी डॉ. विपिन तिवारी के मुताबिक, छात्रों का टूर बेहद सफल रहा है। बीस दिसंबर को वे सबसे पहले गुवाहाटी पहुंचे थे। टूर बेहद ही सफल रहा है। अब टूर के दौरान जानी व समझी बातों की रिपोर्ट तैयार होगी।