डीयू के रामजस कॉलेज में हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चला रही गुरमेहर कौर ने मंगलवार को इससे अपना नाम वापस ले लिया है। इस कैंपेन के चलते गुरमेहर कौर को कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है। यहां तक कि बहुत कम मामलों में अपनी राय रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा ने भी गुरमेहर का खुलकर समर्थन किया है।
विज्ञापन
2 of 10
gurmehar kaur
लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर को उसके कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट के प्रोफेसरों से लेकर मीडिया व राजनीति हर फील्ड से उन्हें समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
gurmehar kaur
गुरमेहर के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई व शेखर गुप्ता आदि खुलकर सामने आए हैं।
4 of 10
gurmehar kaur
लेडी श्रीराम कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट के टीचर्स ने आगे आकर गुरमेहर को सपोर्ट करते हुए उसकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन किया है। खबर है कि आज आईसा द्वारा निकाले जा रहे 'फाइट बैक डीयू' मार्च में ये टीचर्स भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
gurmehar kaur
आज अपने कैंपेन से नाम वापस लेते हुए गुरमेहर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मैं कैंपेन से अपना नाम वापस ले रही हूं। सभी को बधाईयां। मैं विनती करती हूं कि मुझे अकेला छोड़ दें।
विज्ञापन
6 of 10
gurmehar kaur
गुरमेहर ने आगे लिखा कि इन दिनों काफी कुछ से गुजरी हूं और मैं बस इतना ही बर्दाश्त कर सकती हूं। यह कैंपेन छात्रों के लिए है ना कि मेरे लिए। प्लीज मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोग जाएं। बेस्ट ऑफ लक।
विज्ञापन
7 of 10
gurmehar kaur
- फोटो : ani
जो भी मेरी बहादुरी पर सवाल कर रहे हैं उन्हें बहुत जवाब दे दिया है। लेकिन एक बात तय है कि अगली बार से कोई भी हिंसा और धमकियों के खिलाफ आवाज उठाने से पहले दो बार जरूर सोचेगा।
8 of 10
gurmehar kaur
पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर कहा है कि एक युवा लड़की ने अपने उम्र के मर्दों से दोगुनी बहादुरी दिखाई है।
9 of 10
गुरमेहर कौर, रामजस कॉलेज, एबीवीपी
राजनीतिक मामलों में कम बोलने वाले सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी गुरमेहर कौर के समर्थन में सोशल मीडिया पर कहा है कि यह काफी परेशान करने वाला और शर्मनाक है कि एक सम्मानजनक महिला माननीय लोगों द्वारा ट्रोल की जा रही है।
Disgusting and shameful to see a dignified woman being trolled by respectful citizens, for her remarks against politics in DU: Robert Vadra pic.twitter.com/78zkuLyFxg
— ANI (@ANI_news) February 28, 2017
I'm with you & all those who stand for their rights & freedom of speech.Nation is proud of you for fighting fascist forces:Vadra to Gurmehar pic.twitter.com/f4jpyCeNrV
— ANI (@ANI_news) February 28, 2017
वहीं इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री आज ढाई बजे एलजी से मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने गुरमेहर के समर्थन में ट्वीट किया था कि, 'ये ख़ुद राष्ट्रविरोधी नारे लगवाते हैं,नारे लगाने वाले भाग जाते हैं और फिर दूसरों को पीटते हैं। कहीं भी नारे लगाने वाले पकड़े क्यों नहीं गए?'