फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

विज्ञापन
1 of 9
मर्सिडीज में सवार नशे में धुत्त डॉक्टर व उनके अस्पताल में सीनियर पद पर तैनात युवती ने मंगलवार रात कनॉट प्लेस में जमकर हंगामा किया। पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, जब विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की।
Trending Videos
विज्ञापन

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

2 of 9
पुलिस जब आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए आरएमएल अस्पताल ले गई तो दोनों ने डॉक्टर व पुलिस के साथ हाथापाई व बदतमीजी की। किसी ने वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट पर भी डाल दिया है। नई दिल्ली डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

3 of 9
दोनों को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिराग दिल्ली निवासी सोनू ओडियन सोशल रेस्टोरेंट, कनॉट प्लेस में बाउंसर है।

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

4 of 9
काम खत्म करके वह रात को साथी जसविंदर के साथ बाइक से घर जा रहा था। जब वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर छह के पास इनर सर्किल में पहुंचा तो मर्सीडीज कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

5 of 9
टक्कर लगते ही वह गिर पड़े। कार से एक व्यक्ति व युवती उतरी। गाड़ी से उतरते ही दोनों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। जब जसविंदर ने विरोध किया तो दोनों ने सोनू के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

6 of 9
सोनू ने शिकायत में कहा है कि युवती उसके साथ मारपीट करने लग गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। व्यक्ति व युवती काफी नशे में थे। साथी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

7 of 9
पीसीआर वैन ने उसे इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर युवती कह रही थी कि मेरे डैड को पता चला तो तुम्हारा देखना क्या हाल होगा। वह अपने पिता को सीबीआई में बता रही थी।

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

8 of 9
आरएमएल अस्पताल में दोनों ने जमकर हंगामा किया। युवती ने पुलिसकर्मी व डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की और कागजात फाड़ दिए। हंगामा करने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बुधवार शाम तक सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

खुद को CBI अफसर की बेटी बताने वाली बदतमीज रईसजादी की खुली पोल

9 of 9
आरोपी का नाम डॉक्टर प्रशांत (45) है। वह नोएडा के एक अस्पताल का मालिक है और मूलरूप से मुरैना मध्य प्रदेश का रहने वाला है। युवती का नाम नेहा है और वह सहारनपुर की रहने वाली है। वह इसी अस्पताल में एचआर हेड है। मंगलवार शाम में दोनों कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में आए थे और यहीं दोनों ने शराब पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें