फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी रौब दिखाकर बच निकला तीन गाड़ियों को ठोंकने वाला

विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली से सटे साईबर सिटी गुडगांव में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुड़गांव के एमजी रोड पर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार मर्सडीज कार ने दो कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके बाद एक कार तो सड़क पर ही पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मर्सडीज कार के आगे के हिस्से के तो परखच्चे ही उड़ गए हालांकि इस भीषण सडक हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सियासी रौब दिखाकर बच निकला तीन गाड़ियों को ठोंकने वाला

2 of 5
दरअसल गुड़गांव के एमजी रोड़ पर इफकौ चौक से महरौली की तरफ एक मर्सडीज बेंज़ कार बड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी जिस वजह से कार बेकाबू हो गई और आगे चल रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारी और फिर टैक्सी में टक्कर मारी जो कि सड़क पर ही पलट गई। उसके बाद मर्सडीज कार फुटपाथ से जा टकराई और रुक गई।
विज्ञापन

सियासी रौब दिखाकर बच निकला तीन गाड़ियों को ठोंकने वाला

3 of 5
टैक्सी ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार मर्सडीज कार में दो युवक सवार थे और दोनों ने शराब पी हुई थी जिस वजह से हादसा हुआ।

सियासी रौब दिखाकर बच निकला तीन गाड़ियों को ठोंकने वाला

4 of 5
सूत्रों की माने तो मर्सडीज कार चालक हरियाणा के एक दिग्गज कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार हैं। टैक्सी ड्राइवर की माने तो रसूखदार मर्सडीज मालिक ने पुलिस वालों को भी खूब गाली गलौच दी और आराम से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी रौब दिखाकर बच निकला तीन गाड़ियों को ठोंकने वाला

5 of 5
मर्सडीज कार पर गुड़गांव का रजिस्ट्रेशन नम्बर है जो कि किसी महेन्द्र लाल सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्सडीज कार को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें