दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित काके दा ढाबा का एक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को छापेमारी की गई। दरअसल, कुछ दिन पहले इस ढाबे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पैर से आटा गूंथते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
2 of 6
kake da hotel
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की जांच अभी तक किसी एजेंसी द्वारा नहीं की गई है। दिल्ली सरकार के फूड और सेफ्टी विभाग की ओर से काके दा ढाबा में छापा मारकर किचेन से खाद्य सामग्रियों के नमूने उठाए और जांच के लिए लैब में भिजवा दिया। फूड एंड सेफ्टी विभाग के डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि पैर से आटा गूथने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद इस संबंध में शिकायत भी मिली थी, जिसके बाद छापेमारी का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
kake da hotel
- फोटो : इंडिया टुडे
उधर, मिड डे मील में मिलावटी खाना खाने से कुछ बच्चों के बीमार होने के बाद विभाग के मंत्री ने भी सक्रियता दिखाई है। बुधवार को अधिकारियों के साथ बाहरी दिल्ली के बुराड़ी और जगतपुर स्थित कुछ जगहों पर छापेमारी की गई। मिड डे मील किचेन से भी जांच के लिए नमूने उठाए गए।
वीडियो-
4 of 6
kake da hotel
- फोटो : इंडिया टुडे
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि नमूनों की जांच के लिए मान्यता प्राप्त 19 निजी लैब को जोड़ा गया है, ताकि नमूनों की सही तरीके से जांच की जा सके।
विज्ञापन
5 of 6
kake da hotel
- फोटो : इंडिया टुडे
अभी तक इन जगहों से 2000 नमूने उठाये जाते थे, जिसे बढ़ा कर 20 हजार करने का लक्ष्य निधार्रित किया गया है।