फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

विज्ञापन
1 of 9
रणजीत नगर स्थित बलजीत नगर इलाके में मंगलवार दोपहर बाद एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को युवक के पास से एक पिस्टल और कट्टा मिला है। (कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
Trending Videos
विज्ञापन

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

2 of 9
फिलहाल पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्र्टम के लिए भेज कर युवक के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई है।
विज्ञापन

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

3 of 9
पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान प्रियंका शर्मा (30) के रूप में हुई। प्रियंका पति शिपू शर्मा और बेटी अवनी (5) और बेटा चिराग (4) के साथ बलजीत नगर में रहती थी।

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

4 of 9
प्रियंका की शिपू से दस साल पहले शादी हुई थी। शिपू बैटरी की कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। युवक की पहचान रोहतक के गांधी मार्केट निवासी दीपक उर्फ राकेश (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

5 of 9
छानबीन में पुलिस को पता चला कि प्रियंका का गांधी मार्केट रोहतक में मायका है और दीपक उसके पड़ोस में रहता था। पुलिस ने अधिकारिक रूप से अभी कारणों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

6 of 9
लेकिन सूत्रों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दीपक प्रियंका पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। फिलहाल पुलिस की एक टीम रोहतक जाकर दीपक के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

7 of 9
वारदात के समय घर में मौजूद प्रियंका के बच्चों ने अपने परिचितों को बताया कि दीपक घर आने के बाद उसकी मां के साथ झगड़ा करने लगा।

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

8 of 9
काफी झगड़ा होने के बाद दीपक ने पिस्तौल निकालकर प्रियंका को गोली मारने की धमकी दी। जिससे डर कर प्रियंका घर के बाहर भागी।
विज्ञापन

डबल मर्डर: महिला की हत्या कर खुद को किया खत्म

9 of 9
लेकिन दीपक ने घर के गेट से ही प्रियंका पर गोली चला दी। गोली उसके गर्दन पर लगी और प्रियंका वहीं ढेर हो गई। प्रियंका की हत्या करने के बाद दीपक ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें