फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर ये खास चीज करें दान, होगी धन की वर्षा

Sun, 14 Jan 2018 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
makar sankranti
अपने-अपने रीति रिवाजों से पूरा देश मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाता है। इस पर्व पर स्नान और दान का अपना ही महत्व है। कहते हैं कि इस पर्व पर किया गया दान कभी खाली नहीं जाता और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होता है। विशेष बात ये है‌ कि दान किस चीज का, किसे और कब दिया जा रहा है ये भी बहुत महत्वपूर्ण है। अगर सही व्यक्ति को दान ना दिया जाए तो उसका उचित फल नहीं मिलता। भगवान कृष्ण ने भी कहा है कि दान योग्य व्यक्ति को ही देना चाहिए अन्यथा उसका कोई मतलब नहीं होता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
makar sankranti
हम बात कर रहे हैं उत्तरायण यानी मकर संक्रांति पर दिये जाने वाले दान की कर रहे हैं तो इसका भी अपना अलग महत्व है। साल की 12 संक्रांतियों में सबसे प्रमुख मकर संक्रांति पर लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान और दान करते हैं। इस दिन क्या, किसे और कैसे दान करना चाह‌िए यह जानना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
makar sankranti
बता दें कि इस बार सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 47 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए उस दिन सूर्यास्त तक पुण्यकाल रहेगा यानी आप सूर्यास्त तक दान-स्नान कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बार 15 जनवरी के दोपहर 12 बजे तक स्नान और दान के लिए उत्तम समय है। तो इन दोनों दिनों में आप स्नान और दान कर सकते हैं। आगे जान‌िए क्या है वो खास चीज जो करनी है दान...

4 of 5
makar sankranti
शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर जिस एक चीज को करने से सबसे ज्यादा पुण्य और लाभ मिलता है वो है काले तिल का लड्डू। कहा जाता है कि कुछ दान ना करो बस काले तिल का लड्डू दान कर दो तो आपके सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होगी। लेकिन सबसे खास बात ये है कि इसे किसी ब्राह्मण को ही दान दें। किसी भिखारी या गरीब को भी दान कर सकते हैं ‌लेकिन ब्राह्मण को दान करने के बाद। संभव हो तो चांदी की धातु में काले तिल का लड्डू रखकर ब्राह्मण को दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
makar sankranti
मात्र काले तिल के लड्डू के दान से आपकी गृहस्थी खुशहाल होगी और धन-धान्य में वृद्धि भी होती है। इसके अलावा अपनी श्रद्धा के अनुसार आप जो भी दान करना चाहें कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें