फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फाइव स्टार होटल में जूनियर ट्रंप देगें पार्टी, इस मुद्दे पर होगी बातचीत

Tue, 20 Feb 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
junior trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप की मेहमान नवाजी का लुत्फ 75 निवेशक उठाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
junior trump
23 फरवरी को गुरुग्राम के ऑबेरॉय होटल में इसके लिए खास तौर पर ट्रंप गैलरी बनाया गया है। जहां वो गुरुग्राम में प्रस्तावित 47 मंजिला ट्रंप टावर के निवेशकों से साथ रात का खाना खाएंगे। उनसे ट्रंप टावर से जुड़ी बातें करेंगे। इससे पहले 22 फरवरी को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
junior trump
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के मौजूदा नेतृत्व वाली वैश्विक रियल्टी कंपनी गुरुग्राम में ट्रंप टॉवर्स तैयार कर रही है। सूत्रों की मानें तो बुकिंग के वक्त कंपनी ने एक विशेष ऑफर भी पेश किया था। इसके तहत पहले 100 ग्राहकों को कंपनी अमेरिका की यात्रा का मौका देने के साथ वहां मिलने का प्रावधान था। लेकिन जूनियर ट्रंप के भारत दौरे के कारण अब यहीं मिलने की योजना बनाई है।

4 of 7
junior trump
इसके बाद सभी निवेशकों को एक बार फिर अमेरिका बुलाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक निवेशकों के लिए विशेष मॉडल और प्रेजेंटेशन तैयार किया गया है। जिसे जूनियर ट्रंप की मौजूदगी में निवेशकों को दिखाया जाएगा। गुरुग्राम में प्रस्तावित टावर का लुक न्यूयॉक के ट्रंप टावर जैसा भव्य होगा। बता दें कि जनवरी में ट्रंप टावर्स की बिक्री शुरू हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
junior trump
सूत्रों के मुताबिक अभी तक 500 करोड़ रुपये की बिक्री हो चुकी है। करीब 75 निवेशकों ने इसके लिए दिलचस्पी दिखाई है। ट्रंप टॉवर्स के लिए जूनियर ट्रंप की कंपनी ने एम3एम इंडिया और ट्रिबेका डेवलपर्स के साथ गठजोड़ किया है। इन तीनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से मिलकर गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड स्थित अपने आवासीय परियोजना लांच की है।
विज्ञापन

6 of 7
junior trump
ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के ब्रांड लाइसेंस के तहत एम3एम और ट्रिबेका कुल 250 अत्याधुनिक एवं लग्जरी फ्लैट्स का निर्माण करेंगी। इसमें पहले चरण की श्रेणी में जिन फ्लैट की बिक्री हुई है। वह तीन या चार बेडरूम वाले है। इनकी कीमत पांच से दस करोड़ रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
junior trump
टॉवर्स का निर्माण कार्य मार्च में शुरू होगा और यह परियोजना पांच साल में पूरी होगी। प्रत्येक टॉवर 50 मंजिल का होगा। प्रत्येक घर खरीदार को प्राइवेट लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी और प्रत्येक तीसरे तल पर 22 फुट की ऊंचाई वाला लिविंग रूम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें