कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में छठे दिन भी दिल्ली के सभी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हड़ताल की पहले से सूचना होने के कारण काफी कम मरीज इलाज के लिए पहुंचे। कुछ अस्पतालों में आपातकालीन सेवा जारी है। लेकिन वह भी बंद हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 8
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी दिल्ली के सबसे बड़े दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भी इमरजेंसी चालू है। हड़ताल के बीच मरीजों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 8
जीटीबी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह शनिवार को जीटीबी अस्पताल में डाक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को एम्स, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज सहित दूसरे मेडिकल कॉलेजों के हजारों छात्रों ने निर्माण भवन का घेराव किया।
4 of 8
डॉक्टर ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सरिता विहार स्थित आयुष के केंद्रीय अस्पताल में में भी डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
5 of 8
नोएडा में मरीज परेशान
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के ईएसआई अस्पताल में भी मरीज परेशान हैं। मरीजों के पर्चे बनने के बाद भी वह डॉक्टरों को दिखा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
गुरुग्राम में डॉक्टरों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अस्पतालों में सोमवार से जारी हड़ताल के कारण चिकित्सा सुविधाएं चरमरा गई हैं। कोलकाता में हुई डॉक्टर की हत्या को लेकर गुरुग्राम में डॉक्टर प्रदर्शन करते हुए दिखे।
विज्ञापन
7 of 8
हड़ताल से मरीज परेशान
- फोटो : भूपिंदर सिंह
डॉक्टर सड़क पर, स्टेचर पर मरीज
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाहर दिल्ली स्तिथ तिलक नगर से अपनी नातिन आरिफा के इलाज के लिए नजाबुद्दीन आए। कोलकाता में हुई डॉक्टर से दुष्कर्म एवं हत्या का विरोध करते हुए अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भी डॉक्टर और स्टाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां डॉक्टरों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांध रखी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की देशव्यापी हड़ताल के तहत दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को आपातकालीन सेवाएं भी बंद करने का फैसला किया है। 24 घंटे चलने वाली इस हड़ताल में निजी अस्पताल भी शामिल रहेंगे।