खून में सनी डाक्टर की लाश के बाद अब सीसीटीवी ने खोला खतरनाक लापरवाही का सच
Tue, 29 Aug 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
डॉक्टर की हत्या के आरोपी का नहीं मिला सुराग
-सेंट स्टीफन में डॉक्टर की हत्या का मामला
-पुलिस आरोपी डाक्टर की तलाश में आगरा, इटावा और फरूखाबाद में दे रही है दबिश
सेंट स्टीफन अस्पताल में डॉक्टर शाश्वत पांडे की हत्या के आरोपी डॉक्टर का शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की तीन टीमें उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा और फरूखाबाद में आरोपी डाक्टर की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी आरोपी के दिल्ली में छिपे होने से भी इंकार नहीं कर रहे हैं। पुलिस की कई टीम दिल्ली के उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी डॉक्टर सुयश गुप्ता इटावा का रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : अमर उजाला
उसके पिता फरूखाबाद में रहते हैं। पुलिस की एक टीम इटावा गई है जबकि दूसरी टीम उसे फरूखाबाद में तलाश रही है। वहीं पुलिस को सुयश के आगरा भागने की भी आशंका है। आगरा में आरोपी डॉक्टर के मौसा रहते हैं।
4 of 13
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि कई जगहों पर दबिश देने के बाद भी फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके अलावा पुलिस सब्जी मंडी में रहने वाली उसकी मां से पूछताछ कर दिल्ली के उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी डॉक्टर के फोन को सर्विलांस पर लगा दिया है और उसकी कॉल डिटेल की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। कॉल डिटेल के जरिए उन लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है, जिससे डॉक्टर घटना से पूर्व संपर्क में था।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी डॉक्टर नेपाल भाग सकता है। इसलिए नेपाल के बॉर्डर पर भी पुलिस को सर्तक किया गया है। उधर शनिवार को शाश्वत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल की लापरवाही आयी सामने: डॉक्टर शाश्वत की हत्या के मामले में अस्पताल की लापरवाही भी सामने आई है। शाश्वत से झगड़ा करने की वजह से आरोपी डॉक्टर सुयश को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उससे बॉयोमेट्रिक कार्ड वापस नहीं लिया गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि उस कार्ड के जरिए ही सुयश आसानी से अस्पताल के भीतर पहुंचने में कामयाब हुआ और वारदात को अंजाम दिया।
8 of 13
रात दस बजे ही आरोपी पहुंच गया था अस्पताल: पुलिस ने जांच के दौरान अस्पताल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फुटेज की जांच में पता चला कि आरोपी डॉक्टर सुयश रात करीब दस बजे अस्पताल परिसर के बाहर आ गया। वहां आने के बाद वह अपना मोबाइल फोन बंद कर अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ। इसके बाद वह डॉक्टर शाश्वत का रेडियोलॉजी विभाग में आने का इंतजार करने लगा।
9 of 13
रात करीब 12 बजे शाश्वत रेडियोलॉजी के रिपोर्टिंग रूम में पहुंचा। आरोपी करीब पौने एक बजे कार्ड के जरिए उस कमरे में पहुंचा और शाश्वत की हत्या कर दी। रात करीब दो बजे आरोपी डॉक्टर को अस्पताल के पिछले गेट से बाहर निकलते हुए देखा गया है।
10 of 13
सब्जी मंडी स्थित सेंट स्टीफन अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक डॉक्टर की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त इलाहाबाद निवासी शास्वत पांडे (26) के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी डॉक्टर सुयश गुप्ता वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी कार आनंद विहार से बरामद कर ली है। पुलिस ने आपसी रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शास्वत पांडे मूलत: इलाहाबाद के चर्च लेन इलाके में रहते थे। परिवार में उसके पिता संजय पांडे, मां शालिनी और एक बहन है। शाश्वत ने कर्नाटक के मणिपाल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। वर्ष 2015 में डीएनबी परीक्षा के माध्यम से उनका चयन सेंट स्टीफन कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में हुआ था। उनकेपिता भी रेडियोलॉजिस्ट हैं। शास्वत पांडे की अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। वह रात में रिपोर्टिंग रूम में थे। सुबह आठ बजे वाले शिफ्ट कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। उन लोगों ने रिर्पोटिंग रूम में ताला बंद देखा। शक होने पर पुलिस ताला तोड़कर कमरे में पहुंची, जहां डॉक्टर शाश्वत लहूलुहान पड़े थे। उनके गले को सर्जिकल ब्लेड से काटा गया था। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन में पता चला कि देर रात शाश्वत के कमरे में डा. सुयश गुप्ता कमरे में आया था। उसके बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें आरोपी डॉक्टर कार से जाते हुए दिखा। जांच में पता चला कि डा. गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है।
11 of 13
आरोपी की कार आनंद विहार से बरामद
आरोपी डॉक्टर के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने वायरलेस मैसेज के जरिये सभी थानों को डॉक्टर की नीले रंग की कार की तलाश शुरू करने के लिए कहा। कुछ देर बाद ही पुलिस को आनंद विहार बस अड्डा के पास आरोपी डॉक्टर की कार लावारिस हालत में खड़ी मिल गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आनंद विहार से बस पकड़कर फरार हुआ है। पुलिस की एक टीम को उसके इटावा स्थित घर पर दबिश के लिए भेजा गया है।
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां की तबियत बिगड़ी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शास्वत की बहन को अमेरिका जाना है। वह वीजा के सिलसिले में शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली आने के बाद ही उसे भाई की हत्या के बारे में जानकारी मिली। जब मां को इस बात की जानकारी मिली तो उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सेंट स्टीफन के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
12 of 13
demo pic
दो साल से दोनों में चल रहा था विवाद
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शास्वत का पिछले दो साल से आरोपी डॉक्टर से विवाद चल रहा था। दो साल पहले एम्स में आयोजित एक सेमिनार में दोनों के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद से अक्सर सुयश शास्वत पर हमला कर रहा था। डॉक्टरों के वाट्सऐप ग्रुप पर सुयश अक्सर शास्वत को समलैंगिक बताता था। जांच में पता चला है कि सुयश चार माह पहले चाकू लेकर अस्पताल आया था। झगड़े की वजह से सुयश को निलंबित कर दिया गया था। सुयश ने कानपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था और उसका भी दाखिला शास्वत के साथ रेडियोलॉजी विभाग में हुआ था।
साजिश के तहत की हत्या
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच से लग रहा है कि सुयश ने साजिश के तहत शास्वत की हत्या की है। जांच में पता चला कि रात में आखिरी बार 12.20 बजे एक कर्मचारी उसके पास किसी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर लेने आया था। उसके बाद तीन बजे उसे फोन किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कर्मचारी वहां पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ देखा। पुलिस ने बॉयोमीट्रिक मशीन की जांच की तो वह टूटी हुई मिली, लेकिन जांच में पता चला कि डा. सुयश पौने एक बजे उसके कमरे में आया था। हत्या करने के बाद उसने मशीन को तोड़ दिया, ताकि कोई उसका इस्तेमाल कर कमरे में न जा सके।