नोएडा के जिला अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में विषाक्त समोसे खाने से शनिवार को एक डॉक्टर समेत 17 लोग बीमार पड़ गए। अस्पताल की वार्ड आया ने दादी बनने की खुशी में मिठाई व समोसे बांटे थे।
विज्ञापन
समोसा पार्टी ने इनके साथ ये क्या किया?
2 of 7
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। खाद्य निरीक्षक ने दुकान से सैंपल लेकर बाकी खाद्य सामग्री नष्ट करा दी है। वहीं घटना के बाद से दुकान मालिक फरार है।
विज्ञापन
समोसा पार्टी ने इनके साथ ये क्या किया?
3 of 7
घटना सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की है। यहां वार्ड आया उर्मिला के घर दो दिन पहले नाती पैदा हुआ है, जिसके लिए उन्होंने सुबह सेक्टर-31 स्थित अग्रवाल फूड प्वाइंट से समोसे और छेने मंगवाए।
समोसा पार्टी ने इनके साथ ये क्या किया?
4 of 7
शाम तक डॉक्टर समेत सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए हैं। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने जिला अधिकारी को पूरी जानकारी दी। ऐसे में खाद्य विभाग को दुकान पर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
समोसा पार्टी ने इनके साथ ये क्या किया?
5 of 7
समोसे खाने के कुछ देर बाद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को उल्टी व चक्कर आने के साथ सभी के चेहरे नीले पड़ने लगे। एक साथ कई लोगों की हालत बिगड़ती देख अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
समोसा पार्टी ने इनके साथ ये क्या किया?
6 of 7
स्टाफ का इलाज कर रहे वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संतराम ने बताया कि मरीजों में जो लक्षण दिख रहे है, उससे लगता है कि समोसे में कीटनाशक जैसा कुछ पदार्थ मिला हो।