फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में दिवाली की धूम, तस्वीरों में देखें रंग-बिरंगे दिलकश नजारे

Wed, 07 Nov 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Golden Temple - फोटो : एएनआई
देशभर में दिवाली की धूम मची है। देश के अलग-अलग शहरों में पूरे धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आतिशबाजी कम हुई है। लेकिन देशभर में अलग-अलग रोशनी के रंग नजर आए। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने दीये जलाए और फिर दिवाली मनाई। आइए आपको देशभर से आई रंग-बिरंगी रोशनी की तस्वीरें दिखाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 13
special aarti - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा घाट किनारे दिलकश नजारा देखने को मिला। वाराणसी में स्पेशल आरती का आयोजन किया गया।
 

 
विज्ञापन

3 of 13
Golden Temple - फोटो : एएनआई
वहीं अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में रोशनी के अद्भुत रंग देखने को मिले।  स्वर्ण मंदिर को रंग-बिरंग लाइटों से सजाया गया था। 
 

 

4 of 13
Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus - फोटो : एएनआई
मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की ऐतिहासिक इमारत रंग-बिरंगी रोशनी से नहायी हुई दिखाई दी। मरीन ड्राइव पर भी लोगों ने दिवाली मनाई। 
 

 
विज्ञापन

5 of 13
diwali - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भी रंग बिरंगी रोशनी से सजी नजर आई। इंडिया गेट पर शानदार लाइटिंग हो रही थी। हालांकि इस बार दिल्ली में पटाखे कम जलाए गए। 
विज्ञापन

6 of 13
Howrah bridge - फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल में भी दिवाली की धूम देखी गई। हावड़ा स्टेशन शानदार रोशनी से सराबोर दिखाई दिया। कोलकाता में भी लोगों ने आतिशबाजी की और दिये जलाए। 
 

 
विज्ञापन

7 of 13
Diwali celebrated in Lucknow - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दिवाली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पटाखे जलाए और दीये जलाकर इस पर्व पर जश्न मनाया। 
 

 

8 of 13
Nitish Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवाली पर्व मनाया। उन्होंने अपने आवास को दिये जलाकर रोशन किया। इस दौरान उन्होंने पेड़ के पास भी दिये जलाए। इस दौरान उनके साथ जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी थे।
 

 

9 of 13
बीएसएफ जवान दिवाली मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीएसएफ के जवानों ने दिवाली मनाई। उन्होंने पटाखे जलाकर दिवाली का जश्न मनाया। 
 

 

10 of 13
BSF jawans celebrate diwali - फोटो : एएनआई
वहीं पश्चिम बंगाल में भी बीएसएफ जवानों ने दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया। सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर जवानों ने दिवाली का जश्न मनाया। 

 

11 of 13
BAPS Swaminarayan Temple - फोटो : एएनआई
गुजरात में दिवाली की धूम दिखाई दी। वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। 
 

 

12 of 13
Mahalaxmi temple - फोटो : एएनआई
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी महालक्ष्मी मंदिर 'करुणा धाम' भी अद्भुत रोशनी से सराबोर दिखाई दिया। 
 

 
विज्ञापन

13 of 13
Amulya Patnaik - फोटो : एएनआई
दिल्ली में पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और दिवाली के त्यौहार पर मिठाई बांटी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें