27 साल बाद दिवाली पर बन रहा ऐसा शुभ संयोग, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
Fri, 13 Oct 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सार
दीपावली पर 27 साल बाद बन रहा शुभ संयोग
गुरु चित्रा योग में पूजा करने पर मिलेगी सुख और समृद्धि
1990 के बाद बन रहा है इस तरह का संयोग
27 साल बाद दिवाली पर बन रहा ऐसा शुभ संयोग, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
इस बार दिवाली पर गुरु चित्रा योग बन रहा है जो महालक्ष्मी को प्रसन्न करने से लेकर पूजा पाठ और खरीददारी सभी के लिए शुभ है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 27 साल बाद यह संयोग बन रहा है। इससे पहले साल 1990 में इसी तरह का संयोग बना था। इसके अलावा भी कई अन्य संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
diwali
इस बार सात चौघड़िया एक अभिजित मुहूर्त और दो लग्न को मिलाकर कुल 10 शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत पाढी ने बताया कि यह सभी शुभ योग लक्ष्मी पूजा और खरीददारी सभी के लिए शुभ होंगे।
विज्ञापन
3 of 7
दीपावली
अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र तीनों के एक साथ होने का योग काफी कम बनता है। ज्योतिष में गुरू को सोना, भूमि, कृषि आदि का कारक माना जाता है। वहीं, चित्रा नक्षत्र को चांदी, वस्त्र, वाहन और इलेक्ट्रानिक चीजों के लिए खास और शुक्र राशि वाला यह नक्षत्र समृद्धि का कारक है।
4 of 7
देव दीवाली
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
मेष: दीपावली की रात लाल चंदन और केसर से रंगे सफेद कपड़े को धनतेरस या दिवाली के दिन तिजोरी में बिछाने पर आकस्मिक धन का लाभ होगा।
वृष: धन कमाने के बाद भी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हों तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ कमल के फूल की पूजा करें। फूल को लाल कपड़े में बांध धन स्थान पर रखें से लाभ होगा।
मिथुन: धन की कमी से जूझ रहे हों तो धनतेरस या लक्ष्मी पूजन के दिए दक्षिणावर्ती शंख की पूजा कर उसे धन स्थान पर रखें।
विज्ञापन
5 of 7
diwali
कर्क: धन लाभ के लिए धनतेरस के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
सिंह: धनतेरस और दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाकर रखें। सुबह तक दिया जलता रहे तो आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा।
कन्या: लाल रुमाल में नारियल बांध कर धन के स्थान पर रखें। धनतेरस के दिन कमलगट्टे की दो माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान करें तो लाभ संभव होगा।
विज्ञापन
6 of 7
diwali
तुला: व्यवसाय में घाटा हो रहा हो तो धनतेरस के दिन बरगद के पत्ते पर सिंदुर व घी से ‘ऊं श्रीयाय: नम:’ लिखकर जल में प्रवाहित करें।
वृश्चिक: अपने परिसर में दीपावली के दिन दो केले के पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें पर फल का सेवन ना करें।
धनु: धनतेरस के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्री लिखकर पूजा के स्थान पर रख रोज उसकी पूजा करें।