फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मॉडल्स के टैलेंट को देखकर सभी रह गए दंग, आप भी देखें तस्वीरें

Sun, 02 Dec 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Divyang models - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लाल किले में नारायण सेवा संस्थान द्वारा ‘दिव्यांग टैलेंट और फैशन शो’ आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांग मॉडल्स ने व्हील चेयर, बैसाखी, कैलिपर और कृत्रिम अंग जैसी अलग-अलग श्रेणियों में फैशन शो के चार राउंड प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन

2 of 5
Divyang models - फोटो : amar ujala
प्रत्येक राउंड में 10 मॉडल्स प्रतिभागी बने। कार्यक्रम की शुरूआत जन्मजात अविकसित हाथों के विकार से ग्रस्त दिव्यांग दीया श्रीमाली के स्वागत नृत्य के साथ हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
Divyang models - फोटो : amar ujala
इसके बाद अन्य दिव्यांग प्रतिभागियों ने व्हील चेयर राउंड, बैसाखी राउंड और कैलिपर राउंड में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। रैंप वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। 

4 of 5
Divyang models - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही मंच पर प्रतियोगियों द्वारा किए गए करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कोई भी खामी किसी व्यक्ति को वो सब कुछ हासिल करने से नहीं रोक सकती, जिसे हासिल करना उसके जीवन का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Divyang models - फोटो : amar ujala
समारोह में शामिल लोग दिव्यांगों के असाधारण हौसले और हुनर को देखकर दंग रह गए। इस मौके पर लोगों को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए। संस्थान ने उन दानदाताओं को सम्मानित किया, जो विशेष रूप से अक्षम लोगों की बेहतरी के लिए सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें