नोएडा शहर में शनिवार दोपहर को आई आंधी और बारिश के दौरान जिला अस्पताल की लाइट चली गई। इस वजह से अस्पताल में अंधेरा छा गया। इमरजेंसी के अंदर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, ऐसे में स्टाफ को मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 4
treatment in torch
- फोटो : social media
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आंधी और बारिश की वजह से बिजली विभाग अस्पताल की लाइट काट देता है। सेंट्रल एसी होने की वजह से अस्पताल में बहुत कम खिड़कियां हैं, इस वजह से अस्पताल में अंधेरा छा गया। इमरजेंसी में कुछ दिखाई तक नहीं दे रहा था। ऐसे में स्टाफ को टॉर्च जलाकर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज कराना पड़ा। करीब 45 मिनट तक अस्पताल में लाइट नहीं आई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर जलाने की कोशिश की, लेकिन वो भी नहीं चल पाया।
विज्ञापन
3 of 4
treatment in torch
- फोटो : अमर उजाला
पैथोलॉजी लैब में बंद हुए टेस्ट
इस दौरान पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए मशीनें लगी हुई थीं। लाइट के जाने से सारी मशीनें बंद हो गईं। इसके अलावा भी अलग-अलग विभागों में मशीनें चल रही थी, वे सभी बीच में बंद हो गईं। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से लाइट काट दी गई थी। अब ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी की लाइट को सीधे जनरेटर से जोड़ दिया जाएगा, ताकि कभी ऐसे हालात होने पर परेशानी का सामना ना करना पड़े।
बिजली विभाग को अस्पताल की लाइट नहीं काटनी चाहिए। अधिशासी अभियंता द्वितीय मनीष गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से ब्रेकडाउन ओर शटडाउन नहीं था। कोई तकनीकी दिक्कत अस्पताल में रही होगी। अस्पताल में 33 केवी की लाइन चालू है।