नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित वर्ल्ड ऑफ वंडर के वाटर पार्क में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। (सभी फोटो: भव्यनरेश/अमर उजाला, नोएडा) वाटर पार्क में नहाने के दौरान अचानक इन युवाओं में बहस छिड़ गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। दोनों ओर के युवक मारपीट पर उतर आए। वाटर पार्क में ही उन्होंने एक-दूसरे को पीटने की कोशिश की।