बुलंदशहर डीएम आवास पर सीबीआई के छापे की सूचना जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ही देर में फैल गई। उसके बाद डीएम आवास के बाहर सूरज की किरणों के साथ साथ लोगों का जमावड़ा भी लगना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर इस दौरान तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोशल मीडिया में व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्वीटर पर दिनभर डीएम के आवास पर सीबीआई का छापा ट्रेंड करता रहा। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भी सन्नाटा पसरा नजर आया। परिसर में सुबह से ही लोग एक दूसरे से छापे को लेकर चर्चा करते रहे। अधिकारी भी गुपचुप रूप से एक दूसरे से छापे के विभिन्न कारणों का कयास लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा डीएम आवास के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे तक काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे।
विज्ञापन
3 of 5
सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था रही धूमिल
डीएम आवास के बाहर इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से धूमिल नजर आई। दोपहर बाद पुलिस के जवान आवास के बाहर नजर आए। साथ ही टीम के रवाना होने के कुछ देर बाद ही पुलिस टीम भी मौके से चली गई।
4 of 5
जांच के बाद जाती हुई सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दौड़ती रहीं अधिकारियों की गाड़ियां
डीएम आवास में किसी के भी एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों की गाड़ियां आवास के बाहर चक्कर लगाती नजर आईं। लेकिन, दोपहर ढाई बजे तक किसी भी अधिकारी की गाड़ी के ब्रेक डीएम आवास पर नहीं लगे। हालांकि, सुबह छापे के दौरान कुछ अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
नोट गिनने की मशीन ले जाते हुए सीबीआई का सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
डीएम आवास पर सीबीआई छापा, 47 लाख बरामद
बता दें कि बुलंदशहर जिलाधिकारी आवास पर बुधवार सुबह सीबीआई टीम ने छापा मारा। करीब आठ घंटे तक टीम जिलाधिकारी आवास पर दस्तावेजों को खंगालती रही। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई बीते दिनों डीएम अभय सिंह की फतेहपुर जिले में पोस्टिंग के दौरान खनन में बरती गई अनियमितता को लेकर की गई। दोपहर करीब तीन बजे टीम लाखों की नकदी व अन्य दस्तावेज लेकर रवाना हो गई।