बम की सूचना पर नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी को रविवार सुबह सात बजे आनन-फानन में गाजियाबाद स्टेशन पर रोक कर चेकिंग की गई। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस समेत बम एवं डॉग स्क्वाएड ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 72 घंटे का अलर्ट
2 of 8
यात्रियों को कोच से उतारकर चार डॉग स्क्वाएड और बम स्क्वाएड ने दो घंटे तक ट्रेन के एक-एक कोच को खंगाला। करीब दो घंटे की जांच के बाद भी बम नहीं मिला तो यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सुबह 9 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। रविवार को मुंबई एटीएस को मिले ई-मेल के जरिए दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेनों में बम धमाके की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 72 घंटे का अलर्ट
3 of 8
ई-मेल मिलते ही दिल्ली में आरपीएफ-जीआरपी को अलर्ट कर ट्रेनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए। तब तक नई दिल्ली स्टेशन से लखनऊ शताब्दी रवाना हो चुकी थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक तत्काल दिल्ली से गाजियाबाद आरपीएफ और जीआरपी को लखनऊ शताब्दी को चेक कराने का मैसेज मिला।
ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 72 घंटे का अलर्ट
4 of 8
सुबह 6:58 बजे इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर-2 पर रोक लिया गया और सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया, जीआरपी इंस्पेक्टर राशिद अली, घंटाघर कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव फोर्स के साथ पहुंचे और एक-एक कोच को खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन
ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 72 घंटे का अलर्ट
5 of 8
यात्रियों के बैगों की तलाशी ली गई। डॉग और बम स्क्वाएड ने ट्रेन की सीटों से लेकर डस्टबिन टॉयलेट्स खंगाले, लेकिन बम या अन्य कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। तलाशी पूरी होने के बाद 8:58 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-कानपुर रूट पर जाने वाली ट्रेनों में बम विस्फोट के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 72 घंटे का अलर्ट
6 of 8
ऐसे में इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आरपीफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि शाम को आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर-2 पर रोककर चेकिंग कराई गई। चेकिंग में आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 72 घंटे का अलर्ट
7 of 8
नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी को रोके जाने की सूचना पर दिल्ली से आरपीएफ के डीआईजी एस. मयंक गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे। हालांकि तब तक ट्रेन चेकिंग के बाद रवाना हो चुकी थी। डीआईजी एस. मयंक ने स्थानीय अधिकारियों को स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसी सूचना को तत्काल अटेंड किया जाए।
ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, 72 घंटे का अलर्ट
8 of 8
बम की सूचना पर ट्रेन रोके जाने की जानकारी जैसे ही यात्रियों को मिली, उनकी सांसें फूल गई। ट्रेन में सामान छोड़ यात्री प्लेटफार्म की ओर दौड़े और दूर जाकर खड़े हो गए। अकेले सफर कर रही युवतियां और महिलाएं इसकी सूचना परिजनों को देने लगी। दहशत में आए यात्री ट्रेन से दूर खड़े होकर चेकिंग पूरी होने का इंतजार करने लगे। बम की सूचना झूठी निकली तो उन्होंने राहत की सांस ली।