फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर मिली दर्दनाक मौत, जांघ-पेट-सीने और गले पर ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

Fri, 25 Jan 2019 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nikki murder - फोटो : अमर उजाला
प्रसाद नगर में बृहस्पतिवार तड़के चाकू मारकर निक्की (25) उर्फ गुरु प्रसाद की हत्या कर दी गई। निक्की अपने दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन भी था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
1
देर रात उसने दोस्तों के साथ बर्थडे केक भी काटा था। इसके बाद कुछ युवकों ने उसे चाकू मारकर दिया। निक्की के जांघ, पेट, सीने और गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। परिजनों आरोप है कि पांच दिन पहले कुछ लड़कों से उसका झगड़ा हुआ था। उन्हीं लड़कों ने हत्या की है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली पुलिस के बैरियर्स
पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बापा नगर निवासी निक्की पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन फूड एप के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था।

4 of 5
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर - फोटो : दिल्ली पुलिस वेबसाइट
बुधवार रात निक्की रैगर चौपाल के पास एक दोस्त के बहन की शादी में गया था। बारात नहीं आने पर 12 बजे रात निक्की ने दोस्तों के साथ बर्थ केक काटा। बारात आने पर वह शादी समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi police
इसके बाद क्या हुआ इसका पता नहीं चला। दोस्तों ने निक्की को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक उसे चाकू से हमला कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें