फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

विज्ञापन
1 of 11
दीप्ति ने अपने घर कविनगर वापस पहुँचने के बाद पुलिस के सामने अपने अपहरण से जुड़े प्रकरण का खुलासा किया है। दीप्ति ने पुलिस को बताया कि उसे ऑटो चालक ने चाकू की नोक पर बिठाया और उनका किडनैप किया और उसकी सहेली को भी चाक़ू दिखाकर ऑटो से नीचे उतारा। (आगे देखिए इस घटना से संबंधित वीडियो) (सभी फोटोः ब्यूरो/गाजियाबाद, अमर उजाला)
विज्ञापन

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

2 of 11
उसके बाद आँखों पर पट्टी बांध उसे बेहोश कर दिया गया। अगले दिन सुबह तब दीप्ति को होश आया तो वो नरेला थी। नरेला के बाद उसे दोबारा बेहोशी की हालत में हरियाणा के पानीपत ले जाया गया। दीप्ति का कहना है कि मीडिया में मामला हाईलाइट होने के बाद बदमाश उसे पानीपत के एक गांव में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

3 of 11
इसके बाद जैसे तैसे दीप्ति ने घरवालों को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। ग़ाज़ियाबाद के कप्तान धर्मेन्द्र यादव ने कहा अभी इन सारी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। दीप्ति का मेडिकल भी होगा।

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

4 of 11
पुलिस ने बताया की 4 लोगो ने दीप्ति को चाकू की नोक पर अपहरण कर ले गए। और उसको 2 घंटे तक गाड़ी में घुमाया। इसके बाद दीप्ति को किसी बंद कमरे में रखा गया। जहां उसको ठीक तरह से रखा गया और खाने पीने का भी धयान रखा गया।
विज्ञापन

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

5 of 11
किडनैप करने वालो ने परिवार वालो से भी कोई फिरोती की मांग नहीं की और ना ही परिवार की कोई दुश्मनी थी। आज सुबह किडनैपर दीप्ति को कुछ पैसे देकर एक अनजान जगह पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

6 of 11
पुलिस इस मामले में अभी जाच करके ही स्थिति को साफ कर पाएगी कि अपहरण क्यों हुआ और कैसे। ये सब अभी जाँच में आएगा।
विज्ञापन

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

7 of 11
चर्चा ये भी है की दीप्ति को दोस्तों के साथ पार्टी में जाना था। परिवार ने अनुमति नहीं दी तो उसने ये नाटक रचा। हालाँकि पुलिस अफसर अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

8 of 11
इस मामले बड़ा रुख तब अख्तियार किया जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह को खुद दीप्ति की तलाश करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के इस ट़वीट के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। मेरठ जोन के आईजी भी शाम को गाजियाबाद पहुंचे और मोरटी के जंगलों की खाक छानी।

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

9 of 11
उधर, पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध दीप्ति के परिजनों ने देर शाम हापुड़ रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जाम लगा रहे लोगों ने एसपी सिटी से धक्का-मुक्की भी की।

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

10 of 11
मालूम हो कि गुड़गांव स्थित स्नैपडील की कंपनी सेक्रेटरी दीप्ति (23) वैशाली मेट्रो से अपने घर कविनगर के लिए चली थी। इस दौरान वह अपने पिता से फोन पर बात कर रही थी। हिंडन पुल के पास अचानक ही दीप्ति ने फोन पर पिता को बताया कि ऑटो चालक उसे गलत रास्ते पर ले जा रहा है। इसके बाद उसका फोन कट गया।
विज्ञापन

ये है दीप्ति की कहानी: चाकू की नोक पर गुंडों ने सरेआम उठाया

11 of 11
पुलिस ने रात में ही दीप्ति को काफी तलाश किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया तो दीप्ति के मोबाइल की लोकेशन मोरटी के जंगलों तक मिली। बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी धर्मेंद्र सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मोरटी गांव पहुंचे। मोरटी गांव में दीप्ति की तलाश की गई, नंदग्राम, राजनगर एक्सटेंशन और वैशाली मेट्रो स्टेशन के रूट पर चलने वाले 100 से अधिक ऑटो चालकों से पूछताछ की गई, परिजनों ने देर रात एसएसपी ऑफिस के बाहर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता राजा वर्मा भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें