फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया से आया था तबाही का संदेश, भारत में करने थे धमाके

विज्ञापन
1 of 6
भारत में बड़े पैमाने पर तबाही मचाने केलिए सीरिया से पैसा आया था। सीरिया से ही भारत में बम धमाकों के आदेश दिए गए थे। माना जा रहा है कि आईएसआईएस आकाओं ने भारत में तबाही के आदेश दिए थे। आईएसआईएस में शामिल हो चुके ये आका पहले इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य रहे हैं। गिरफ्तार आतंकी अखलाकुर्रहमान सीरिया से सीधे संपर्क में था। आतंकियों के कब्जे से करीब एक हजार माचिस की तिल्ली, भारी मात्रा में विस्फोटक व आपत्तिजनकसामान और दस्तावेज मिले हैं। (रिपोर्ट: पुरूषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली)( सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली)
Trending Videos
विज्ञापन

सीरिया से आया था तबाही का संदेश, भारत में करने थे धमाके

2 of 6
स्पेशल सेल केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड अखलाकुर्रहमान ऑन लाइन सीरिया में आईएसआईएस केआकाओं के संपर्क में था। सीरिया से उसे ही भारत में तबाही मचाने केआदेश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि भारत में बम धमाकों के लिए उसे सीरिया से करीब 40 हजार रुपये से ज्यादा रकम भेजी गई थी। दुबई होकर ये रकम हवाला के जरिये भारत में अखलाकुर्रहमान के पास भेजी गई है।
विज्ञापन

सीरिया से आया था तबाही का संदेश, भारत में करने थे धमाके

3 of 6
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अखलाकुर्र केइस मॉड्यूल में अभी करीब आधा दर्जन और युवक हैं। स्पेशल सेल की टीमें उत्तराखंड पुलिस केसाथ कई जगहों पर दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी सीरिया में बैठे अंसार उल त्वहीद के चीफ सफी आरमार केसंपर्कमें थे। सफी आईएसआईएस के लिए भारत में युवाओं की भर्ती का काम करता है।

सीरिया से आया था तबाही का संदेश, भारत में करने थे धमाके

4 of 6
सफी के भाई ने वर्ष 2004 में इंडियन मुजाहिद्दीन ज्वाइन की थी। बाद में वह पाकिस्तान चला गया था। सफी केएक भाई सुल्तान की वर्ष 2014 में आईएसआईएस के लिए लड़ते हुए मौत हो गई थी। सुल्तान की मौत के बाद सफी भारत में आईएसआईएस के लिए भर्ती का काम देखने लगा था। सफी व उसके भाई भटकल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीरिया से आया था तबाही का संदेश, भारत में करने थे धमाके

5 of 6
दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मानें तो अखलाकुर्र मॉड्यूल को फिलहाल उत्तराखंड व हरिद्वार में आतंकी वारदात को अंजाम देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया से आया था तबाही का संदेश, भारत में करने थे धमाके

6 of 6
सबसे पहले इनकी साजिश आठ फरवरी को हरिद्वार में बड़े स्नान के दौरान आतंकी हमला करने की थी। बड़े स्नान के दौरान भारी भीड़ होती है। ये उसी दिन बम धमाका करना चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें