दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड का असर साफ नजर आने लगा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है, राजधानी व आसपास के इलाके कोहरे की घनी चादर ओढ़ रहे हैं। बढ़ती ठंड का कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह भी दिल्ली एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा।
विज्ञापन
2 of 6
dense fog in delhi
- फोटो : ANI
सुबह सवेरे कोहरा इतना गहरा था कि दृश्यता शून्य के बराबर हो गई थी। इससे यातायात तो प्रभावित रहा ही, साथ ही मॉर्निंग वॉक या जॉगिंग के लिए निकले लोगों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
3 of 6
dense fog in delhi
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में इसी तरह घना कोहरा छाया हुआ था। अब तक लोग प्रदूषण की मार झेल रहे थे अब कोहरे ने नई परेशानी शुरू कर दी है।
4 of 6
dense fog in Noida
- फोटो : ANI
राजधानी के आसपास के इलाकों में भी सुबह केसमय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता स्तर कम होने के कारण विमानों की आवाजाही और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा।
विज्ञापन
5 of 6
dense fog in Noida
- फोटो : ANI
सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जबकि 11 से 13 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री केआसपास बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। 11 दिसंबर को हल्की बारिश की भी उम्मीद है।