फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से दिल्ली की 46 उड़ानें डायवर्ट, वायु गुणवत्ता खराब होने के आसार, आज हो सकती है बारिश

Sat, 21 Dec 2019 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से ही घना कोहरा छाया था जो सुबह तक रहा। कोहरे की वजह से आधी रात तक 46 फ्लाइटें डायवर्ट की जा चुकी थीं। ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब हो गया है। अनुमान है कि आगे आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता और खराब होगी। वहीं आज हल्की बारिश होने की भी संभावना है। आगे जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम और प्रदूषण का हाल....
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : पीटीआई
नोएडा की हवा सबसे खराब, ठंड बढ़ने के साथ-साथ बढ़ेगा प्रदूषण
दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 पर था। एनसीआर में नोएडा सबसे प्रदूषित रहा। शहर का एक्यूआई 463 पर रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 444 पर था। ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में एक्यूआई 427, 420 व 306 अंक रहा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : पीटीआई
सीपीसीबी के मुताबिक, हवा की नमी 100 फीसदी तक पहुंच गई थी। वहीं, तापमान भी निचले स्तर पर था। इसके अलावा, हवा की चाल भी दस किमी प्रतिघंटा से नीचे रही। मिक्सिंग हाइट भी दो किमी पर थी। इनके मिलेजुले असर से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं के साथ प्रदूषण टिक गया। शनिवार और रविवार को एक्यूआई में सुधार की संभावना है।

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
घने कोहरे में लिपटी दिल्ली, 750 उड़ानें व सौ ट्रेनें प्रभावित
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में घिरा रहा। इसका रेल, सड़क और हवाई यातायात पर जबर्दस्त असर पड़ा। दृश्यता काफी कम होने के कारण दिल्ली में 750 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि 100 ट्रेन देरी से चल रही हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। वहीं, सड़कों पर सुबह के समय वाहन रेंगते हुए बढ़े। शाम होने के साथ ही कोहरा घना होता गया। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश और कोहरा बढ़ने के साथ तापमान में और कमी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बीच शुक्रवार सुबह दिल्ली में हवा में नमी 100 फीसदी तक पहुंच गई। तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते घना कोहरा छा गया। सुबह करीब 5:30 बजे पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य हो थी। 8:30 बजे पालम की दृश्यता करीब 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर थी। दिन चढ़ने के साथ इसमें सुधार आया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दृश्यता कम होने से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाली 11 फ्लाइट और दिल्ली पहुंचने वाली 8 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। मौसम खुलने के बाद ही सेवाएं सामान्य हो सकीं। वहीं ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से पहुंचीं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें