फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर काटने के 7 से 14 दिन बाद शरीर पर दिखता है असर, ये है बचने का उपाय

Tue, 18 Sep 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
dengue
फैल्सीपेरम मलेरिया के लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के सात से 14 दिनों के बाद नजर आने शुरू होते हैं। इस अवधि को एक्यूबेशन पीरियड कहा जाता है। इस विषय पर सोमवार को एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ की मौजूदगी में हुई स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

2 of 4
dengue
एडी हेल्थ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फैल्सीपेरम मलेरिया संक्रमित गांवों के आसपास भी स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांच करानी होगी। हो सकता है कि वहां भी संक्रमित लोग सामने आएं। 
विज्ञापन

3 of 4
dengue
उन्होंने कहा कि मलेरिया के साथ ही हमें डेंगू पर काबू पाने के लिए भी तैयार रहना होगा। संक्रामक बीमारियों को देखते हुए 300 फागिंग मशीनें मंगाई जा चुकी है। प्रभावित इलाकों में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
dengue
एडी हेल्थ ने ज्वाइंट डायरेक्टर को केंद्र सरकार की टीम के साथ भ्रमण करके जायजा लेते रहने के लिए कहा है। जिले में 1955 मलेरिया फैल्सीपेरम के रोगियों का इलाज शुरू किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें