फैल्सीपेरम मलेरिया के लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के सात से 14 दिनों के बाद नजर आने शुरू होते हैं। इस अवधि को एक्यूबेशन पीरियड कहा जाता है। इस विषय पर सोमवार को एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ की मौजूदगी में हुई स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
2 of 4
dengue
एडी हेल्थ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फैल्सीपेरम मलेरिया संक्रमित गांवों के आसपास भी स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की जांच करानी होगी। हो सकता है कि वहां भी संक्रमित लोग सामने आएं।
विज्ञापन
3 of 4
dengue
उन्होंने कहा कि मलेरिया के साथ ही हमें डेंगू पर काबू पाने के लिए भी तैयार रहना होगा। संक्रामक बीमारियों को देखते हुए 300 फागिंग मशीनें मंगाई जा चुकी है। प्रभावित इलाकों में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
एडी हेल्थ ने ज्वाइंट डायरेक्टर को केंद्र सरकार की टीम के साथ भ्रमण करके जायजा लेते रहने के लिए कहा है। जिले में 1955 मलेरिया फैल्सीपेरम के रोगियों का इलाज शुरू किया जा चुका है।