1000 और 500 के पुराने नोटों पर प्रतिबंध के बाद बृहस्पतिवार से बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग जल्दी से जल्दी कैश पाना चाहते हैं क्योंकि उनका रोजमर्रा का काम भी रुक सा गया है। इसके साथ ही बैंकों में कैश की कमी और एटीएम काम न करने से भी लोगों की पेरशानी बढ़ी है लेकिन क्या आपको पता है कि इस नए नियम के आने के बाद से पिछले तीन दिनों में बैंक कर्मचारियों को कितनी और किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे पढ़िए नोटबंदी के बाद बैंक कर्मचारियों को किन-किन परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा हैः-
विज्ञापन
2 of 11
note
(1). बैंक कर्मचारियों को तय घंटों से कई गुना ज्यादा काम करना पड़ा रहा है। पिछले दो दिनों से बैंक कर्मचारी सुबह आठ बजे ही ऑफिस पहुंच रहे हैं और निकलने में रात के 12 और एक तक बज रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
note
(2). काम का दवाब इतना ज्यादा है कि बैंक कर्मचारियों को खाने-पीने और किसी तरह का ब्रेक लेने तक का समय नहीं मिल पा रहा है। बैंक कर्मचारियों को टॉयलेट तक जाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि लाइन में लगे लोग तुरंत ही नाराज हो जा रहे हैं।
4 of 11
note
(3). आरबीआई द्वारा जारी की गई 2000 की नई नोट से लेन-देन की आदत न होने की वजह से कई बार कर्मचारी ग्राहकों को दो गुना पैसा दे रहे हैं। असल में हजार की नोट देने की आदत के चलते कर्मचारी ग्राहकों को दो हजार रुपये देने के लिए दो हजार की ही दो नोट दे दे रहे हैं, जबकि एक ही नोट देनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 11
note
(4). आजकल बैंकों की ब्रांच छोटे स्पेस में ही खोल दिए जाते हैं। ऐसे में इस आपात स्थिति के चलते इन छोटी-छोटी शाखाओं में भी भारी भीड़ जमा हो रही है जिन्हें संभालने के साथ ही साथ बैंकों में सफोकेशन की स्थिति पैदा हो जा रही है जिससे कर्मचारियों को काम करने में भी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
6 of 11
note
- फोटो : अमर उजाला
(5). आमतौर पर बैंकों में कई तरह के काम होते हैं लेकिन नोटबंदी के बाद केवल कैश डिपॉजिट और नोट एक्सचेंज का ही काम हो रहा है जिससे बैंकों के बाकी सारे काम रुक गए हैं।
विज्ञापन
7 of 11
note
(6). करेंसी ले जाने वाले वैन और एटीएम में नोट की सप्लाई का काम भी अचानक कई गुना बढ़ गया है जिससे इन कर्मचारियों पर भी काम का बोझ अचानक कई गुना बढ़ गया है।
8 of 11
note
- फोटो : अमर उजाला
(7). बैंकों में रोज की तुलना में लेन-देन का काम कई गुना बढ़ गया है जिससे इनका रिकॉर्ड रखना न सिर्फ एक चुनौती बन गई है बल्कि वर्क प्रेशर की वजह से गलतियों की संभावना भी बढ़ गई है।
9 of 11
note
(8). इस शनिवार, रविवार और सोमवार को लगातार बैंकों की छुट्टियां थीं जिसके चलते लोगों ने घूमने-फिरने के लिए प्लान और टिकट तक करा लिए थे जिसे अचानक कैंसिल करवाना पड़ा है।
10 of 11
note
(9). बैंक कर्मचारियों पर जहां एक ओर कई गुना काम का बोझ बढ़ा है वहीं उन्हें कस्टमर से बहस और उनका गुस्सा भी झेलना पड़ रहा है।
(10). नए नोट जारी करने के साथ ही आरबीआई लगातार इस संबंध में बैंकों के लिए नए-नए गाइडलाइन जारी कर रहा है या पुराने में कुछ संशोधन भी कर रहा है जिसे पढ़ने के लिए सभी शाखाओं में एक कर्मचारी को सिर्फ इसी काम में लगाना पड़ा है। साथ ही इस बदलावा की वजह से कर्मचारियों और लोगों के बीच विवाद भी हो रहा है।