नोटबंदी के बाद घर का खर्च चलाने के लिए लोगों ने एक अनोखा आइडिया निकाला है। जिन्हें 50 या 100 रुपये के नोट या खुल्ले की किल्लत महसूस हो रही है, वे नोटों की माला बेचने वाले दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
वहां से वह कमीशन देकर नोटों की माला खरीद रहे हैं। जिन्होंने बैंक से 2000 रुपये के नए नोट तो पा लिए लेकिन वह खुल्ला नहीं करा पा रहे हैं वे भी इस आइडिया का उपयोग कर 100 का नोट हासिल कर रहे हैं। इस वजह से अब दूल्हों के गले से नोटों की माला उतर कर लोगों की जेब में पहुंच गई है। लोग भी खुश हैं कि उन्हें आसानी से 100 के नोट मिल गए।
विज्ञापन
3 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अब पहले से बनी 10, 50 और 100 रुपये के नोटों की माला की मांग बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि दूल्हे के गले की शोभा बढ़ाए न बढ़ाए, कम से कम घर के काम तो ये माला आ जाएगी।
4 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
हरौला मार्केट में एक लाइन से नोटों की माला की दुकानें बनी हुई हैं। यहां माला खरीदने आए रवींद्र कुमार ने बताया कि हम लोगों को मामा की बेटी की शादी में लखनऊ जाना है। शादी में खुल्ले पैसे की जरूरत होती है, लेकिन बैंक से भी हम लोगों को दो हजार के नोट ही मिले हैं। बाजार में कोई सामान लेने पर भी 2 हजार का नोट का खुल्ला नहीं मिल रहा है। ऐसे में हम लोगों ने 50 रुपये के नोटों की माला खरीदी है। इस माला में 5,600 रुपये हैं। हमको ये माला 6 हजार रुपये की पड़ी है। अब कम से कम इससे काम तो चल जाएगा।
दुकानदार नितेश झा ने बताया कि हमारे पास 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोटों की माला है। हम लोगों को इससे 400 से 500 रुपये का फायदा हो रहा है। अब चाहे लोग इससे खुल्ले पैसे के रुप में इस्तेमाल करें या फिर दूल्हे के गले में डालने के लिए। अगर कोई 2 हजार रुपये के नोटों की भी माला बनवाना चाहता है तो उसको 2 हजार के नोट लेकर देने होंगे।