प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 अक्टूबर की रात आठ बजे 500 और 1000 रुपए की नोटबंदी के ऐलान के बाद से पूरा देश नकदी किल्लत से जूझ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बैंक और एटीएम के बाहर लगी लाइनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बल्कि ये कहना गलत न होगा कि समय बीतने के साथ ही एटीएम बैंकों में लोगों की लाइन बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में जनता में असंतोष व्याप्त ना हो इसके लिए सरकार नित नए नियम ला रही है। नकदी की समस्या को दूर करने का सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। ऐसे में गूगल ने भी इस समस्या को दूर करने का एक रास्ता निकाला है। (आगे देखें क्या निकाला गूगल ने उपाय)
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो गूगल हर बैंक व डाकघर की जानकारी आपके सर्च करने पर दिखाता ही है लेकिन अब अगर आप एटीएम की तलाश में हैं तो उसने आपकी इस तलाश को और सरल बना दिया है।
गूगल ने अपने होम पेज पर ही I am feeling lucky के नीचे Find An ATM Near You का बटन दे दिया है। इस बटन पर क्लिक करते ही आप कहीं भी रहें गूगल आपके आसपास कौनसा एटीएम है इसकी जानकारी दे देगा।