मयूर विहार फेज-3 इलाके में एटीएम से रुपये न निकलने पर एक युवती द्वारा कपड़े उतारकर हंगामा करने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में न्यू अशोक नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मालती मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
2 of 5
एटीएम से पैसे न निकलने पर किन्नर ने उतारे कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि युवती नहीं बल्कि एक किन्नर हंगामा कर रहा था। समझा-बुझाकर किन्नर को कपड़े पहनाए गए। बाद में उसे एटीएम से रुपये निकलवाकर थाने लाया गया। न्यू अशोक नगर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
note
- फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मयूर विहार फेज-3 स्थित एटीएम पर किन्नर रुपये निकालने आया था। भीड़ अधिक होने के कारण वह रुपये नहीं निकाल पाया।
4 of 5
एटीएम से पैसे न निकलने पर किन्नर ने उतारे कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
नोट न मिलने से नाराज होकर उसनेे कपड़े उतारकर हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि युवती कपड़े उतारकर हंगामा कर रही है। इसके बाद फौरन न्यू अशोक नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मालती को घटना स्थल पर भेजा गया।
इधर मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि महिलाओं व पुरुषों ने उसे लाइन में लगाने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसने हंगामा किया। समझाने के बाद किन्नर को छोड़ दिया गया।