फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याश बाबा : दिल्ली महिला आयोग ने UGC को घेरा, उठाए विश्वविद्यालय की मान्यत पर सवाल

Sun, 07 Jan 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित द्वारा संचालित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर अब दिल्ली महिला आयोग ने नए सिरे से शिकंजा कसना शुरू किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बाबा द्वारा संचालित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के विषय में यूजीसी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

2 of 6
वीरेन्द्र देव दीक्षित का अाश्रम
पत्र में अध्यक्ष ने यूजीसी से विश्वविद्यालय के संबंध में जानकारी मांगी है। आयोग ने पूछा है कि विश्वविद्यालय को यूजीसी से मान्यता मिली हुई है या नहीं। उल्लेखनीय है कि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से देशभर में कई संस्थान हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अाश्रम का घ‌िनाैना सच
हाल ही में आयोग ने दिल्ली स्थित ऐसे कई संस्थानों से लड़कियों को छुड़ाया है। सैकड़ों लड़कियां एवं महिलाएं इस कथित विश्वविद्यालय में छात्रों के रूप में पंजीकृत हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, यूजीसी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के संबंध में जानकारी मांगी गई है।

4 of 6
वीरेन्द्र देव दीक्षित
यूजीसी से पूछा गया है कि क्या विश्वविद्यालय यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। यदि मान्यता प्राप्त नहीं है तो विश्वविद्यालय शब्द का प्रयोग कर लोगों के साथ धोखा करने के कारण यूजीसी ने विश्वविद्यालय के खिलाफ क्या कार्रवाई की है।
विज्ञापन

5 of 6
वीरेन्द्र देव दीक्षित अाश्रम में छानबीन करती पुल‌िस
इसके साथ ही आयोग ने यूजीसी से इस विश्वविद्यालय के खिलाफ प्राप्त शिकायतों के बारे में भी जानकारी देने को कहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने यूजीसी को मांगी गई जानकारी 12 जनवरी तक उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
​दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यदि यह संस्थान एक विश्वविद्यालय नहीं है, तो संचालकों को विश्वविद्यालय शब्द का दुरुपयोग करने से रोका जाए। साथ ही संस्थान के प्रबंधकों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें