फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर हत्याकांड में उलझी पुलिस, पति या फिर ये, कातिल कौन?

Tue, 30 Oct 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीचर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बवाना में सोमवार सुबह महिला टीचर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को पता लगा है कि वैन सवार कुछ लोगों ने सुनीता को घायल अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ देखा, तो उन्हें लगा कि वह सड़क हादसे की शिकार हो गई है। लोग उसके पास पहुंचे, तो सुनीता की सांस चल रही थी। सुनीता को अस्पताल पहुंचाने के लिए सभी उसे वैन में डालने लगे, तभी उन्हें पता लगा कि सुनीता को गोली मारी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
वह सुनीता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की संख्या कितनी थी या फिर वह किस वाहन पर सवार होकर आए थे, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। प्राथमिक जांच में पता चला कि तीन साल से सुनीता अपने पति और बच्चों के साथ बवाना में आकर रहने लगी थी। इससे पूर्व वह सोनीपत में रहते थे।

4 of 5
teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में रंजिश या फिर किसी अन्य कारण से उसकी हत्या की गई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुनीता के पति और ससुराल वालों से कैसे संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
हालांकि शुरुआती पूछताछ में सुनीता के मायके वालों ने पति पर भी शक जाहिर किया है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि सोनीपत में रहने के दौरान उसका किसी से विवाद तो नहीं हुआ था। इसके अलावा पुलिस उसके साथ काम करने वाले टीचरों से भी पूछताछ करेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें