महाराष्ट्र में 900 फीट की गहरी खाई में गिरने से दिल्ली की एक महिला की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला अपने पति के साथ माथेरान में सेल्फी ले रही थी।
विज्ञापन
2 of 4
demo pic
यह घटना मंगलवार शाम की हैं। दरअसल, 35 साल की महिला सरिता चौहान अपने पति और परिवार के साथ हिल स्टेशन घूमने आई हुई थी।
विज्ञापन
3 of 4
selfi point
महिला 3 बच्चों की मां थी, वह शाम 6.15 पर लाउईसा प्वाइंट से सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान वहां कोहरा और तेज हवाएं चलने लगी और महिला का बैलेंस बिगड़ गया जिससे उसका पैर फिसल गिया और वह 900 फीट गहरी खाई में गिर गई।
बताया जा रहा है कि मौके पर उसके बच्चे खेल रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 8 घंटों की खोज के बाद महिला की डेडबॉडी खोज निकाली। माथेरन पुलिस ने हादसे में मौत का मामला दर्ज कर लिया है।