दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें गुंडों की बढ़ती हिम्मत दिखाई दे रही है और अकेले सुबह सैर पर निकलने वालों के रोंगटे भी खड़े कर सकता है। हालांकि यह घटना 13 मई (सोमवार) की है लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। आगे की स्लाइड्स में देखें वीडियो और पढ़ें पूरी घटना...
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : ani
दिल्ली के इंद्रपुरी से चेन छिनैती का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो काफी डराता है कि सुबह के समय हम सैर करते वक्त सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल इस वीडियो में एक महिला सैर करती दिखाई दे रही है। तभी दूसरी तरफ से बाइक सवार दो लोग आते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : ani
महिला आगे बढ़ती है वहीं बाइक सवार एक शख्स उतरता है और दौड़कर महिला को पीछे गर्दन से पकड़ लेता है। फिर वह महिला की चेन छीनने की कोशिश करता है।
4 of 7
- फोटो : ani
महिला उससे अपने आप को बचाना चाहती है और उसका विरोध भी करती है। तभी बाइक सवार उसका साथी आसपास मंडराने लगता है। जबकि दूसरा बदमाश महिला से चेन छीनने के चक्कर में उसे नीचे गिरा देता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : ani
गिरने के बाद वह महिला से चेन खींचने की कोशिश करता है। छीना-झपटी का यह दौर चंद पल चलता है। हालांकि अब दोनों एक कार के पीछे होने की वजह से दिखते नहीं हैं लेकिन बीच-बीच में वीडियो में समझ आता है कि महिला चेन बचाने की कोशिश कर रही है और वह बदमाश उसका चेन खींच रहा है। अगली स्लाइड में देखें वीडियो...
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : ani
अंत में वह बदमाश कामयाब हो जाता है और चेन लेकर अपने साथी की बाइक पर सवार होकर भाग जाता है, जो पूरे घटनाक्रम के दौरान बाइक लेकर आसपास ही घूम रहा था।
बदमाशों के जाने के बाद एक शख्स गुलाबी टी-शर्ट में महिला के पास आते देखा जा सकता है। वीडियो में एक कुत्ता और एक अन्य महिला भी पीड़िता के पास आती देखी जा सकती है। यह वीडियो देखकर किसी को भी सिहरन हो सकती है और बदमाश किस तरह अपनी गुंडागर्दी को अंजाम देते हैं ये भी देखा जा सकता है।