आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 17 अक्तूबर को ईस्ट पटेल नगर के एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव लिफ्ट की शॉफ्ट में मिला था। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से एक टिफन बॉक्स, मफलर और मोबाइल की एक बैट्री बरामद हुई। मकान की छत से शराब की बोतल, गिलास और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ।