फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : दिल्ली में गिरा न्यूनतम तापमान, 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, आज भी रहा ये हाल तो शीतलहर की होगी घोषणा

Wed, 04 Nov 2020 03:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में मौसम: दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : पीटीआई
देश की राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। नवंबर आते ही जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ी है उससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में सर्दियां लंबे समय तक रहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। अगले चार से पांच दिन तक यही स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी ने अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान के सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने के साथ ही शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला
श्रीवास्तव ने कहा, बुधवार को भी यही स्थिति बनी रही तो हम दिल्ली में शीत लहर की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि नवंबर माह मौसम के पिछले चार-पांच साल की तुलना में सबसे ठंडा रहने की संभावना है।

4 of 5
delhi winter - फोटो : पीटीआई
दरअसल बादल लौट रही कुछ ‘इंफ्रारेड’ विकिरणों को सोख लेते हैं और उन्हें वापस धरती पर भेजे देते हैं, जिससे धरातल गर्म रहता है। श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों में बर्फबारी हुई है, इसलिए उस क्षेत्र की ठंडी हवा का दिल्ली के मौसम पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi winter - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अक्तूबर का महीना पिछले 28 साल में सबसे अधिक ठंडा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें